किस उम्र में होती है पीरियड की शुरुआत, इन बातों का रखना होता है ध्यान

पीरियड के दौरान पेट में दर्द होना चिंता का विषय नहीं है और यह कई वर्षों तक रह सकता है। मासिक धर्म के दौरान पेट दर्द, पीठ दर्द सूजन, और ऐंठन का अनुभव करना एक सामान्य बात है।

Update: 2019-04-28 11:27 GMT

जयपुर: 12 साल की उम्र के बाद हर लड़की में शारीरिक बदलाव आते है। लड़कियां जब बचपन से किशोरावस्था में पहुंचती है तो उनमें कई तरह के शारीरिक परिवर्तन होते हैं। उन्हीं में से एक है मासिक धर्म या पीरियड। जिसके बारें में लड़कियां के मन में कुंठा रहती है वे कुछ ज्यादा तब तक जान नहीं पाती हैं। वैसे तो अब स्कूलों में इसके बारें में काफी जानकारी दे दी जाती है पर कुछ सवाल ऐसे है जो फिर भी उनके मन में रह ही जाते है जिसके बारें में हर मां को अपनी बेटी से जरूर करने चाहिए। जिससे उन्हें पीरियड के दौरान होने वाली बातों का पता चल सके।

* हर लड़कियो का शुरूआती पीरियड अनियमित हो ये जरूरी नही है पर किसी किसी में पीरियड की अवधि अलग होती है। पहले समय में कम फिर थोड़ी बहुत होती है उसके कुछ महीनों के बाद से नियमित रूप से आने लगती है।

*आम तौर पर पीरियड की शुरूआत 12-14 साल के बीच होती है। हालाँकि कुछ समय में यह बहुत पहले या बाद में भी हो सकती है किसी को यह 8 साल की उम्र में शुरू हो जाती है या 13 या 14 तक देर से भी हो सकती है

FOOD TIPS: जब रसोई लगेगा तड़का, खाने का बढेगा खुद -ब- खुद जायका

*लड़कियों के मन में यही प्रश्न होता है कि उनके पीरियड का समय कब तक होगा। तो पीरियड की औसतन अवधि 4-7 दिनों के बीच होती है। शुरुआत में अनियमित पीरियड्स होना सामान्य बात है। इसके बाद कभी 2 दिन या फिर 7 दिन या फिर इससे कम भी हो सकते है। यह लड़कियों के शरीर की लंबाई और आनुवंशिकता पर निर्भर करती है।

*पीरियड के दौरान पेट में दर्द होना चिंता का विषय नहीं है और यह कई वर्षों तक रह सकता है। मासिक धर्म के दौरान पेट दर्द, पीठ दर्द सूजन, और ऐंठन का अनुभव करना एक सामान्य बात है। प्रोस्टाग्लैंडीन नामक हार्मोन के कारण जब गर्भाशय सिकुड़ने लगता है तो शरीर में ऐंठन होने लगती है।

* पीरियड के शुरूआत होने के सकेंत कुछ समय पहले ही लड़कियों के शरीर में देखने को मिलने लगते है। जैसे लड़कियों के स्तनों का विकसित होना, योनि स्राव का होना, शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर बालों का निकलना। इन लक्षणों के शुरू होने के 6 महीने से 1 साल के बाद, एक लड़की को उसके पीरियड्स शुरू होने लगते हैं।

Tags:    

Similar News