Trending Breakfast: ये 4 सोशल मीडिया फूड ट्रेंड हैं नाश्ते के लिए बेस्ट Option

Trending Breakfast: अगर आप रोज सिंपल नाश्ते से बोर हो गए हैं तो आपको ट्रेंडिंग ब्रेकफास्ट के ऑप्शन ट्राई करना चाहिए। सोशल मीडिया पर कई ऐसी रेसिपी आती हैं जो काफी वायरल हो जाती हैं।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2022-08-20 10:05 GMT

Social Media Food Trend (Image: Social Media)

Trending Breakfast: अगर आप रोज सिंपल नाश्ते से बोर हो गए हैं तो आपको ट्रेंडिंग ब्रेकफास्ट के ऑप्शन ट्राई करना चाहिए। दरअसल सोशल मीडिया पर अक्सर कई ऐसी रेसिपी आती हैं जो काफी वायरल हो जाती हैं। हेल्थ के लिए भी फायदेमंद साबित होती हैं। डालगोना कॉफी से लेकर वन-पॉट पास्ता तक, सोशल मीडिया फूड ट्रेंड बहुत ज्यादा हिट रही हैं। हाल ही में, कुछ ब्रेकफास्ट ट्रेंड वायरल भी हुए हैं। ऐसे में आपको यहां कुछ नाश्ते के विकल्प दिए गए हैं, जिनको आप ट्राई कर सकते हैं: 

Tea bombs

टी बॉम्ब पिछले एक सालों से काफी सोशल मीडिया ट्रेंड फूड की लिस्ट में छाया हुआ है। इससे बनाने के लिए आपको बस पानी, शुगर, मिल्क पाउडर और कुछ चाय की पत्तियों का इस्तेमाल कर बनाया जाता है। इसे बनाना में थोड़ा समय जरूर लग सकता है लेकिन ये काफी टेस्टी होता है लेकिन अगर आप एक DIYer हैं तो आपके लिए यह दिलचस्प चीज है। 

मसालेदार ऑरेंज आइस्ड कॉफी

बहुत सारे लोगों की दिन की शुरुआत कॉफी से होती है। अगर आप भी इनमें से एक हैं तो आपके लिए मसालेदार ऑरेंज आइस्ड कॉफी एक अच्छा ऑप्शन है। इसे बनाने के लिए काफी कम सामग्री की जरूरत होती है। यह ऑरेंज जूस और कॉफी का मिश्रण है। इस कॉफी में ऑरेंज जूस के जरिए बनाया जाता है। 

कस्टर्ड दही टोस्ट

अगर आप बेक्ड दही और चीज़केक के फैन हैं तो कस्टर्ड दही टोस्ट आपको बेहद पसंद आ सकता है। आप नाश्ते में इसे शामिल कर सकते हैं। दरअसल इसमें काफी मात्रा में डेयरी और कार्ब्स शामिल रहता हैं। अगर आपके पास एक एयर फ्रायर ब्रेड, ग्रीक योगर्ट, कुछ जामुन है तो यह आपके लिए एकदम परफेक्ट है। इसकी खासियत यह है कि यह इंस्टेंट कस्टर्ड टोस्ट है, जो आपके सुबह के नाश्ते की रूटीन के साथ बहुत समय बचा सकता है।

डबल चॉकलेट बेक्ड ओट्स केक

 डबल चॉकलेट बेक्ड ओट्स नाश्ते के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। यह हेल्दी, हाई प्रोटीन और कोको पाउडर से बने होते हैं। इसे बनाने में 20 मिनट लगता है। यह आसान 20 मिनट की चॉकलेट बेक्ड ओटमील रेसिपी स्वाद में मीठी होती है। वे Rich, मुलायम, केक की तरह दिखने और स्वाद वाला होता है। वायरल बेक्ड ओट्स के लिए इस रेसिपी में केला, दूध, एक स्वीटनर और कुछ दलिया की जरूरत पड़ती है। जिससे आप एक स्वादिष्ट डबल चॉकलेट बेक्ड ओट्स बना सकते हैं। केक पर आप चेरी या अपनी पसंद के टॉपिंग के साथ इसका आनंद ले सकते हैं।

Tags:    

Similar News