Vinod Kambli Health Issue: जानिए किस बीमारी से जूझ रहे हैं विनोद कांबली, तो इसलिए उन्होंने मांगी लोगों से मदद

Vinod Kambli Health Issue: पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विनोद कांबली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमे वो ठीक से चलने में असमर्थ नज़र आ रहे हैं।

Newstrack :  Network
Update: 2024-08-07 18:28 GMT

Vinod Kambli Health Issue (Image Credit-Social Media)

Vinod Kambli Health Issue: सोशल मीडिया पर पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विनोद कांबली का एक वडो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमे वो चल पाने में भी असमर्थ नज़र आ रहे थे। वहीँ इस वीडियो ने उनके फैंस को काफी हैरान कर दिया है। वहीँ नेटिज़न्स उनकी सेहत को लेकर चिंता जताते हुए नज़र आये। आइये जानते हैं कि आखिर किन किन बीमारियों से ग्रसित हैं ये महान क्रिकेटर।

वीडियो में विनोद कांबली को बाइक से उतारते देखा जा सकता है वही इसके लिए वो राहगीरों से सहायता मांगते भी नज़र आये। इस वीडियो ने कांबली के स्वास्थ्य को लेकर लोगों के बीच चिंता पैदा कर दी है वहीँ नेटिज़न्स क्रिकेटर को चलने में कठिनाई के कारणों के बारे में अटकलें लगाते भी नज़र आ रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि कांबली लगभग सात बीमारियों से ग्रसित हैं। आइये जानते हैं कौन कौन सी हैं ये बीमारियां।

क्या हुआ विनोद कांबली को

53 वर्षीय व्यक्ति पिछले कुछ समय से कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं और उनके एक हालिया वीडियो ने सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को चौंका दिया है। वीडियो में कांबली को चलने में दिक्कत हो रही है और उन्हें सड़क से सुरक्षित हटाने के लिए दूसरों की मदद मांगते देखा जा सकता है। पूर्व क्रिकेटर कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। इससे पहले उन्हें मुंबई में गाड़ी चलाते समय कार्डियक अरेस्ट हुआ था, इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया था। वहीँ पिछले साल ही उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी। ऐसी घटना पूर्व खिलाड़ी की स्वास्थ्य स्थिति को उजागर करती है जिससे वो जूझ रहे हैं।

गौरतलब है कि विनोद कांबली ने भारत के लिए 100 से अधिक एकदिवसीय मैच और 17 टेस्ट मैच खेले और प्रथम श्रेणी मैच में 262 के सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर के साथ 10,000 से अधिक रन बनाए हैं। लिस्ट ए क्रिकेट मैचों में, कांबली ने 149 के उच्चतम स्कोर के साथ लगभग 6500 रन बनाए हैं। कांबली भारतीय क्रिकेट में अपना विशेष स्थान रखते हैं और प्रशंसक खेल में उनके उल्लेखनीय योगदान को याद करते हैं। इसके साथ ही वो महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के परम मित्र भी हैं। 

Tags:    

Similar News