Superfoods For Women: महिलाओं के लिए बहुत जरूरी हैं ये 6 फूड्स, बीमारियों से रहेंगी दूर

Essential Superfoods For Women: महिलाओं को पुरुषों की तुलना में ज्यादा पोषण की जरुरत होती है। बैलेंस्ड डाइट से महिलाएं शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी पूरी कर सकती हैं।

Newstrack :  Network
Update: 2024-07-15 13:15 GMT

Superfoods For Women (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Women Health: अक्सर देखा जाता है कि महिलाएं घर और ऑफिस के काम के चक्कर में अपने हेल्थ का ख्याल रखना ही भूल जाती हैं। महिलाएं अपने स्वास्थ्य से पहले अपने परिवार और बच्चों के हेल्थ को रखती हैं। लेकिन नियमित ऐसा करने से आप 30-35 की उम्र में ही कमजोरी, खून की कमी, हेयरफॉल, जोड़ों में दर्द, कमजोर हड्डियों, कम वजन, डायबिटीज, मोटापा और स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से ग्रस्त हो सकती हैं। केवल इतना ही नहीं समय से पहले आपके चेहरे पर बुढ़ापा भी नजर आ सकता है। महिलाओं का न केवल बायोलॉजिकल स्ट्रक्चर पुरुषों की तुलना में अलग होता है बल्कि पोषक तत्वों (Essential Nutrients) की जरुरतें भी अलग रहती हैं।

महिलाओं को उम्र के साथ ही पीरियड्स, प्रेग्नेंसी और मेनोपॉज जैसी चीजों से गुजरना पड़ता है, जिससे बॉडी में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। ऐसे में महिलाओं को पुरुषों की तुलना में ज्यादा पोषण की जरुरत होती है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे सुपरफूड्स (Essential Superfoods For Women) के बारे में, जिन्हें महिलाओं को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

महिलाओं के लिए जरूर सुपरफूड्स (Superfoods For Women)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

1- महिलाओं को अपने आहार में कैल्शियम (Calcium) से भरपूर चीजें जरूर शामिल करनी चाहिए। कैल्शियम हड्डियों और दांतों की मजबूती के अलावा कई तरह से शरीर के लिए फायदेमंद होता है। दूध, डेयरी प्रोडक्ट्स के अलावा बादाम, दालें और बीन्स जैसी चीजें कैल्शियम का अच्छा सोर्स हैं।

2- इसके अलावा प्रोटीन (Protein) से भरपूर आहार जरूर लें। यह हड्डियों के निर्माण और मजबूती के साथ ही मांसपेशियों की वृद्धि में अहम भूमिका निभाता है। यह सबसे ज्यादा लाल मांस, चिकन, अंडा, मछली, काजू, बादाम में पाए जातेा है। इसके अलावा प्रोटीन के लिए दूध, मूंगफली, छोला और सोयाबीन का सेवन करना चाहिए।

3- आयरन (Iron) भी जरूरी पोषक तत्व होता है। इससे आप एनीमिया, खून की कमी से बच सकते हैं। इसके लिए डाइट में हरी सब्जियां, पालक, चिकन और बीन्स को शामिल करना चाहिए।

4- फोलिक एसिड (Folic Acid) भी शरीर को हेल्दी रखने में एक जरूरी भूमिका निभाता है। प्रेग्नेंट महिलाओं को फोलिक एसिड की काफी जरुरत होती है। इसकी पूर्ति के लिए एवोकाडो, ब्रोकोली, अंडा, राजमा, टमाटर, खट्टे फलों, जूस, बीन्स और काजू खा सकते हैं।

5- विटामिन सी (Vitamin C) शरीर के लिए एक जरूरी विटामिन है। यह स्किन को भी यंग रखने का काम करता है। खट्टे फल, टमाटर, ब्रोकोली, स्ट्रॉबेरी और शिमला मिर्च आदि विटामिन सी के अच्छे सोर्स हैं।

6- शरीर को स्वस्थ और हेल्दी रखने के किए फाइबर (Fiber) को डाइट में जरूर शामिल करें। यह पाचन तंत्र मजबूत रखने, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के साथ कई फायदे पहुंचाता है। फल, सब्जियां, साबुत अनाज, बाजरा, काजू और बादाम में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है।

इन चीजों का भी रखें ख्याल

1- बैलेंस्ड डाइट के अलावा नियमित एक्सरसाइज करें।

2- पर्याप्त नींद भी स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें।

Tags:    

Similar News