झारखंड: नक्सलियों ने किया बड़ा हमला, CRPF और पुलिस के 11 जवान घायल

झारखंड के सरायकेला में मंगलवार सुबह हुए नक्सलियों द्वारा किए आईईडी ब्लास्ट में 11 जवान घायल हो गए हैं। घायलों में सीआरपीएफ की 209 कोबरा यूनिट के आठ जवान और झारखंड पुलिस के तीन जवान शामिल हैं। ये जवान स्‍पेशल ऑपरेशन के लिए जा रहे थे।

Update: 2019-05-28 04:03 GMT

रांची: झारखंड के सरायकेला में मंगलवार सुबह हुए नक्सलियों द्वारा किए आईईडी ब्लास्ट में 11 जवान घायल हो गए हैं। घायलों में सीआरपीएफ की 209 कोबरा यूनिट के आठ जवान और झारखंड पुलिस के तीन जवान शामिल हैं। ये जवान स्‍पेशल ऑपरेशन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सरायकेला में कुछई इलाके में धमाका हुआ और ये जवान उसकी चपेट में आ गए।

यह भी पढ़ें...UP: बाराबंकी में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत, कई अस्पताल में भर्ती

फिलहाल इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। घायल जवानों को घटनास्‍थल से निकालकर विशेष हेलिकॉप्‍टर के जरिए रांची ले जाया गया है। कुछ जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना को नक्सलियों ने अंजाम दिया है। कथित रूप से नक्सलियों ने धमाके के बाद फायरिंग भी की। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें...सिक्किम के नए मुख्यमंत्री प्रेम सिंह गोले समेत 11 मंत्रियों ने ली शपथ

गौरतलब है कि अप्रैल में छत्तीसगढ़ में नक्‍सलियों के आईईडी हमले में बीजेपी के विधायक भीमा मंडावी और पांच जवान शहीद हो गए थे। मंडावी दंतेवाड़ा क्षेत्र के विधायक थे।

Tags:    

Similar News