जोरदार ब्लास्ट से उड़े शवों के चीथड़े: भरभराकर गिरा पूरा मकान, डरकर भागे लोग

राजस्थान में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां जयपुर में जोरदार धमाके में दो लोगों की मौत हो गयी, जिसके बाद अफरा तफरी मच गयी।

Update:2020-03-02 13:08 IST

जयपुर: राजस्थान में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां जयपुर में जोरदार धमाके में दो लोगों की मौत हो गयी, जिसके बाद अफरा तफरी मच गयी। जानकारी के मुताबिक, ब्लास्ट की वजह गैस सिलेंडर फटने (Blast in cylinder) की वजह से हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से शवों को निकाला है।

जयपुर में एक घर में हुआ गैस सिलेंडर ब्लास्ट :

दरअसल, राजधानी जयपुर में आज सुबह धमाका हो गया। जानकारी के मुताबिक, शहर के परकोटे में स्थित चौड़ा रास्ता में एक घर में गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो जाने से हुआ। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी। जिसमें एक महिला और युवक शामिल हैं। धमाका इतना जोरदार था कि इलाके में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें: दिल्ली हिंसा पर बोले विधायक: ‘हमने चूड़ियां नहीं पहनी, ये शराफत हैं कि खामोश हैं’

दो लोगों की मौत, पास में ही मंदिर में काफी श्रद्धालु मौजूद

हादसा चौड़ा रास्ता में ताड़केश्वर महादेव मंदिर से सटे मकान की पहली मंजिल पर हुआ। ब्लास्ट होते मकान का बड़ा हिस्सा जमीनदोज हो गया। जिसके बाद आसपास चीख पुकार मच गयी। बताया जा रहा है कि जब ये हादसा हुआ तो ताड़केश्वर महादेव मंदिर में काफी श्रद्धालु मौजूद थे। धमाके के कारण वो भी इधर-उधर भागने लगे।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान से बड़ी खबर: इमरान खान को जनता ने ‘ठुकराया’

पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर:

पुलिस को मामले की सूचना दी गयी। जिसके बाद पुलिस टीम समेत एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गयी। मकान में दबे लोगों को बहार निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। वहीं मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं को भी सावधानीपूर्वक बाहर निकाला गया।

इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक आसपास का रास्ता बंद रखा गया। काफी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने मलबे में दबे दोनों लोगों को बाहर निकाला। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उन्हें डॉक्टरों ने तब तक मृत घोषित कर दिया गया। गौरतलब है कि इससे पहले सीकर में ही गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो चुका है, जिसमें 14 लोग घायल हुए थे। इनमे से आठ लोगों की मौत हो गयी थी।

ये भी पढ़ें: देश की गुलामी में था इनका हाथ, इनकी गद्दारी से खौल जाएगा आपका खून

Tags:    

Similar News