मुंबई में भारी बारिश ने मचाई तबाही, झरने में बह गईं 4 छात्राएं

मुंबई में एक बार फिर भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। इसके साथ ही अब बारिश जानलेवा हो गई है। मौसम विभाग ने रविवार तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इस बीच नवी मुंबई स्थित पांडवकडा फॉल में चार छात्राओं के डूबने की खबर है।

Update: 2019-08-03 10:05 GMT

मुंबई: मुंबई में एक बार फिर भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। इसके साथ ही अब बारिश जानलेवा हो गई है। मौसम विभाग ने रविवार तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इस बीच नवी मुंबई स्थित पांडवकडा फॉल में चार छात्राओं के डूबने की खबर है।

यह भी पढ़ें...बड़ा हादसा: अभी जम्मू-कश्मीर में फटा बादल, पूरे इलाके में भारी नुकसान

खबरों के मुताबिक छात्राएं पिकनिक मनाने के लिए लिए सुबह यहां पहुंची थीं। इस दौरान अचानक तेजी से आए पानी में चारों छात्राएं बह गईं। सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है। इसमें एक छात्रा का शव बरामद किया गया है।

यह भी पढ़ें...सामने आई बड़ी खबर, सरकार ने इसलिए दी थी अमरनाथ से लौटने की सलाह!

कहा जा रहा है कि 7 लड़कियां पिकनिक मनाने पांडवकडा इलाके में गई थीं। उसी दौरान तेज बारिश की वजह से अचानक बाढ़ आ गई जिसमें 4 लड़कियां बह गईं। पुलिस ने सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद तीन युवतियों को बचा लिया। बताया जा रहा है कि चार छात्राएं बारिश में बह गई हैं। पुलिस को उनके बारे में कोई जानकारी अभी तक उन्हें नहीं मिल पाई है।

यह भी पढ़ें...बढ़ी मुसीबत: 24 घंटे हाई अलर्ट पर मुंबई, थम गई मायानगरी की रफ़्तार

भारी बारिश के दौरान करंट लगने से ठाणे में एक युवक की जान चली गई है। ठाणे के धर्मवीर नगर में 18 साल के संतोष गोले को फ्रिज का प्लग निकालते वक्त करंट लग गया। ठाणे महानगर पालिका के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन सेल के अध्यक्ष संतोष कदम ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संतोष को ठाणे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Tags:    

Similar News