पुणे के इस गोदाम में लगी भीषण आग, बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिला- 5की मौत

महाराष्ट्र के पुणे के उरुली देवाची गांव स्थित कपड़े के एक गोदाम में गुरुवार (9 मई) तड़के उस समय भीषण आग लग गई जब गोदाम के अंदर कई मजदूर सो रहे थे।

Update: 2019-05-09 03:31 GMT

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे के उरुली देवाची गांव स्थित कपड़े के एक गोदाम में गुरुवार (9 मई) तड़के उस समय भीषण आग लग गई जब गोदाम के अंदर कई मजदूर सो रहे थे।

यह भी पढ़ें.....मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, उड़ान भरते वक्त रनवे से आगे निकल गया विमान

इस हादसे में जिंदा जलने से 5 मजदूरों की मौत हो गई। आग इतनी विराल थी कि कई मजदूर झुलस गए।

बताया जा रहा है कि यह हादसा गुरुवार तड़के हुए। उस वक्त कई मजदूर गोदाम के अंदर सो रहे थे। उन्हें आग लगने की जानकारी नहीं मिल सकी, जिससे वे आग की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए।

यह भी पढ़ें.....‘गदर’ के सीक्वल में ‘तारा’ और ‘सकीना’ की कहानी आगे बढ़ेगी

उस वक्त कई मजदूर गोदाम के अंदर सो रहे थे। उन्हें आग लगने की जानकारी नहीं मिल सकी, जिससे वे आग की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए।

गोदाम का दरवाजा बंद था और अधिकतर लोग सो रहे थे। आग लगने के कारण मजदूरों को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिला, जिससे वे काल के गाल में समा गए।

 

Tags:    

Similar News