Newstrack की टाॅप 5 खबरें, चक्का जाम से बंगाल में BJP की परिवर्तन यात्रा तक

पश्चिम बंगाल के मालदा में शनिवार को किसानों के साथ भोजन करने के बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रोड शो किया। उसके बाद रैली को सम्बोधित किया। संबोधन खत्म होने के बाद जेपी नड्डा ने परिवर्तन यात्रा को  हरी झंडी दिखाई।

Update: 2021-02-06 13:44 GMT
हर दिन देश और दुनिया से कई अलग-अलग खबरें आती रहती हैं। इनमें से कुछ ऐसी खबरें होती हैं, जिनका हम सभी के जीवन पर प्रभाव पड़ता है।

नई दिल्ली: हर दिन देश और दुनिया से कई अलग-अलग खबरें आती रहती हैं। इनमें से कुछ ऐसी खबरें होती हैं, जिनका हम सभी के जीवन पर प्रभाव पड़ता है। Newstrack ऐसी बड़ी खबरों की लिस्ट लाया है जिन पर दिनभर सबकी नजरे रहीं। आईए एक बार नजर डालते हैं आज की उन खबरों पर।

पश्चिम बंगाल के मालदा में शनिवार को किसानों के साथ भोजन करने के बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रोड शो किया। उसके बाद रैली को सम्बोधित किया। संबोधन खत्म होने के बाद जेपी नड्डा ने परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। कहा कि बंगाल तो ईस्ट पाकिस्तान में चला जाता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इसे बचाया।

जेपी नड्डा का TMC पर निशाना, कहा- बंगाल में टोलाबाजी, तुष्टिकरण और तानाशाही विराजमान

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन खेल खत्म होने तक 8 विकेट खोकर 555 रन बना लिए हैं। जो रूट ने अपने करियर का पांचवां दोहरा शतक जड़ा। दिन का खेल खत्म होने पर जैक लीच 6 और डॉम बेस 28 रन बनाकर नाबाद हैं। शनिवार को जो रूट और बेन स्टोक्स ने शानदार पारियां खेलकर मैच को और भी ज्यादा रोमांचक बना दिया।

दूसरे दिन का खेल खत्म, रूट की डबल सेंचुरी के दम पर इंग्लैंड का स्कोर 555/8

फ्रांस में धमाका, 5 लोगों की मौत

आज फ्रांस का बोर्डो शहर जोरदार ब्लास्ट से दहल उठा। इस धमाके में करीब पांच लोग घायल हो गए, जिसमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि बिल्डिंग में लगी गैस पाइपलाइन में लीकेज होने की वजह से यह धमाका हुआ है। हालांकि पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रही है। पड़ताल के बाद ही धमाके की वजह को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा।

धमाके से दहला देश: जोरदार ब्लास्ट से उड़े 5 लोग, आतंकी साजिश का शिकार फ्रांस

देशभर में किसानों का हल्ला बोल

चक्का जाम ने डाली किसान आंदोलन में जान। एकजुट हो गए पूरे देश के किसान। नहीं रहा सिर्फ पंजाब और हरियाणा के किसानों का आंदोलन। चक्का जाम का देशव्यापी समर्थन आंदोलनकारी किसानों की बहुत बड़ी सफलता कही जा सकती है। इस तीन घंटे के जाम का पूरे देश में असर रहा और अमन चैन भी दिखा। हिंसा न होने देने की किसानों की कटिबद्धता भी सामने आई और केंद्र सरकार के मंत्रियों के इस दावे की हवा भी निकल गई कि ये आंदोलन सिर्फ पंजाब के किसानों का है। जिन्हें बरगलाया और बहकाया जा रहा है।

किसान कितने शक्तिशालीः चक्का जाम ने साबित कर दिया, आंदोलन देशव्यापी

उत्तर प्रदेश के बदांयू जिले में आपसी रंजिश के चलते धार्मिक स्थल पर महंत की गांव के ही व्यक्ति ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं।

बदायूं में महंत की हत्या, मौके से फरार हुए हत्यारे, पुलिस ने बनाई टीम

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News