भाई वाह ! गाय-भैसों का आधार कार्ड बनवाएगी राज्य सरकारें, लिखा होगा माँ-बाप का नाम

Update: 2017-04-04 14:29 GMT

नई दिल्ली : आपको पढ़ कर भले ही अजीब लगे, लेकिन देश के सभी प्रदेशों की सरकारें जल्द ही दुधारू जानवरों का आधार कार्ड बनाने पर गंभीरता से विचार कर रही हैं। आरंभ बीजेपी शासित उत्तराखंड से हो रहा है। हमारे सूत्रों के मुताबिक अभी इसमें कुछ तकनीकी कमियों को देखा गया है। लेकिन जल्द ही इन्हें सुलझा, कार्ड बनाने का काम आरंभ किया जाएगा।

प्रथम चरण में गाय, भैंस का आधार कार्ड बनेगा। इसके बाद सभी तरह के जानवरों का आधार कार्ड बनाया जाएगा। इसके पीछे तर्क ये है, कि इससे तस्करी और चोरी रोकने में आसानी होगी। साथ ही इन्हें होने वाली बीमारियों से बचाव में भी कामयाबी मिलेगी।

ये भी देखें :शराबबंदी को लेकर महिलाओं ने की बियर शॉप पर तोड़फोड़, दुकान से जमकर लूटा गया कैश

योजना पर नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड नजर रखेगा। जबकि राज्य में योजना की जिम्मेदारी पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के पास है। उम्मीद की जा रही है कि जुलाई के दूसरे सप्ताह से आधार कार्ड का काम शुरू हो जाएगा। इसके बाद इसे देश के अन्य राज्यों में लागू किया जाएगा

क्या है योजना

कार्ड पशु के कान में लटकाया जाएगा। जिसमें फोटो, क्षमता, नस्ल, पशुपालक का नाम पता होगा। इसके साथ ही पशु के माता-पिता, जन्मतिथि और रोगों से जुडी सभी महत्वपूर्ण जानकारी होगी। जब ये कार्ड सर्वर से जोड़ा जाएगा तो सभी जानकारी एक क्लिक पर सामने होंगी। इन्हें समय-समय पर अपग्रेड किया जाता रहेगा।

Tags:    

Similar News