Aaj Ka Itihas: 11 फरवरी 1613 को मुग़ल शासक जहांगीर ने ईस्ट इंडिया कंपनी को सूरत में कारखाना लगाने की दी थी अनुमति

Aaj Ka Itihas 11 February 2023: हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Written By :  Preeti Mishra
Update: 2023-02-11 01:41 GMT
Aaj Ka Itihas 13th march (Image credit: social media)

‍ˈफ़े᠎̮ब्रुअरि 2022 आज का इतिहास (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 11 February: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 11 फरवरी से जुडी घटनाओं के बारे में । बता दें कि इतिहास के पन्नों में 11 फरवरी के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है । कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 11फरवरी के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 11 फरवरी को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।

अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो चलिए आज जानते हैं 11 फरवरी के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए। उल्लेखनीय है कि 11 फरवरी को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा होगा जिसका 11 फरवरी के इतिहास से संबधित हो।

तो आइए जानते हैं कि 11 फरवरी को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं....

11 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1543 - इंग्लैंड और रोम के बीच फ़्रांस के ख़िलाफ़ समझौता हुआ।

1613 - मुग़ल शासक जहांगीर ने ईस्ट इंडिया कंपनी को सूरत में कारखाना लगाने की अनुमति दी।

1720 - स्वीडन तथा ईरान के बीच शांति समझौता।

1793 - ईरान की सेना ने नीदरलैंड के वेनलो पर कब्जा किया।

1794 - यूनाइटेड स्टेट्स की सीनेट का सेशन पहलीबार आम जनता के लिए खोला गया।

1798 - फ़्रांस ने रोम पर कब्ज़ा किया।

1814 - यूरोपीय देश नॉर्वे ने स्वतंत्रता की घोषणा की।

1826 - लंदन यूनिवर्सिटी की स्थापना 'यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन' के नाम से की गई।

1889 - जापान में संविधान लागू हुआ।

1916 - एमा गोल्डमैन को बर्थ कंट्रोल पर भाषण देने के लिए गिरफ़्तार किया गया।

1919 - फ्रेडरिक एबर्ट जर्मनी के राष्ट्रपति चुने गये।

1922 - चीन को स्वतंत्रता दिलाने के लिए नौ देशों ने वाशिंगठन में एक संधि पर हस्ताक्षर किये।

1929 - लैटर्न संधि के तहत स्वतंत्र बेटिकलन सिटी की स्थापना हुई।

1933 - गांधी जी के हरिजन वीकली का प्रकाशन शुरू हुआ था।

1942 - प्रसिद्ध समाजसेवी जमनालाल बजाज का निधन।

1944 - जर्मन सेना ने इटली के अप्रिलिया पर दोबारा कब्जा किया।

1953 - सोवियत यूनियन ने इजरायल के साथ राजनीतिक संबंध समाप्त कर लिये।

1959 - भारतीय क्रिकेटर वीनू माकंड ने अपना आखिरी टेस्ट वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ दिल्ली में खेला।

1963 - अमेरिका ने इराक की नयी सरकार को मान्यता दी।

1964 - ग्रीक और तुर्क के बीच जंग की शुरुआत हुई। ताइवान ने फ़्रांस के साथ अपने राजनीतिक संबंध समाप्त किये।

1968 - दक्षिण वियतनाम में कम्यूनिस्ट सैनिकों ने तीन सौ नागरिकों की हत्या कर सामूहिक रूप से दफना दिया।

1974 - मोहम्मदउल्ल बांग्लादेश के राष्ट्रपति निर्वाचित।

1975 - ब्रिटिश कंजरवेटिव पार्टी की प्रथम महिला नेता के रूप में मागरेट थैचर का निर्वाचन।

1979 - ईरान के प्रधानमंत्री ने इस्तीफ़ा दिया, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खमैनी का सत्ता पर कब्जा। 1986 - असंतुष्ट यहूदी अनातोली शरास्की को नौ साल बाद सोवियत जेल से रिहा।

1987 - अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।

1990 - दक्षिण अफ़्रीका के अश्वेत नेता नेल्सन मंडेला 28 वर्षों बाद जेल से रिहा किये गए। अफ़्रीकन नेशनल कांग्रेस के नेता नेल्सन मंडेला को दक्षिण अफ़्रीका सरकार ने रिहा किया।

1992 - अल्जीरिया में सुरक्षा बलों ने चार मुस्लिम छापामारों की गिरफ़्तारी के साथ भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए। जे.के.एल.एफ़. की कश्मीर घाटी में प्रवेश की योजना असफल।

1997 - भारतीय खगोल भौतिकविद जयंत वी नार्लीकर 1996 के यूनेस्को के 'कलिंग पुरस्कार' से सम्मानित।

1998 - ऑपरेशन बीच के तहत अंडमान के एक द्वीप में अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के 6 सदस्य मारे गए और 74 गिरफ़्तार हुए।

1999 - चीन द्वारा रूस से 20 सुखोई लड़ाकू विमान ख़रीदने की घोषणा, अमेरिकी सांसद शेरॉड ब्राउन 'इंडिया कोंकस स्वास्थ कार्यवल' के अध्यक्ष नियुक्त।

2003 - डोप टेस्ट में पकड़े जाने पर शेन वार्न स्वदेश लौटे। हज के दौरान मची भगदड़ में तीन भारतीयों सहित 20 लोग मारे गये।

2005 - पाकिस्तान में भारी वर्षा के कारण बांध ढहा, 100 से अधिक मरे।

2007 - हिंडाल्को द्वारा अमेरिकी ऐल्यूमिनियम फ़र्म नॉवलिस का अधिग्रहण।

2008 - रुस के प्रधानमंत्री विक्टर जुबकोव दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे। ईस्ट तिमोर के विद्रोही सैनिकों ने देश के राष्ट्रपति जोस रामोस को गोली मारकर जख्मी किया। 2009 - असमिया के प्रसिद्ध लेखक डॉ. लक्ष्मी नन्दन बोरा को सरस्वती सम्मान देने की घोषणा हुई।

2010 - भारत के परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष श्रीकुमार बनर्जी और ब्रिटिश उच्चायुक्त रिचर्ड स्टाग ने भारत-ब्रिटेन असैन्य परमाणु करार संबंधी संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए। 60वें बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव में हनी को मिला गोल्डन बीयर पुरस्कार।

2013 - रूस के कोमी क्षेत्र में विस्फोट में 18 मजदूर मारे गये।

2018 - सारातोव एयरलाइन्स का विमान 703 रूस में दुर्घटनाग्रस्त, जिसमें 71 लोगों की मौत।

11 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

1950 - राव इन्द्रजीत सिंह - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ का जन्म हुआ।

1929 - आर. वी. एस. पेरी शास्त्री - भारत के भूतपूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त का जन्म हुआ।

1917 - टी नागि रेड्डी - भारतीय क्रांतिकारी (मृत्यु- 1976) का जन्म हुआ।

1750 - तिलका माँझी - 'भारतीय स्वाधीनता संग्राम' के पहले शहीद का जन्म हुआ।

1901 - दामोदर स्वरूप सेठ- भारतीय क्रांतिकारी का जन्म हुआ।

11 फ़रवरी को हुए निधन

2018 - प्रबाती घोष - महिला फिल्म निर्माता का निधन हुआ।

2015 - विष्णु विराट - हिंदी तथा ब्रज के सरस गीता-दोहाकार एवं प्रतिष्ठित विद्वान का निधन हुआ।

1945 - हरिकृष्ण 'जौहर' - हिन्दी के आरम्भिक उपन्यास लेखकों में से एक का निधन हुआ।

1942 - जमनालाल बजाज - स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उद्योगपति और मानवशास्त्री का निधन हुआ।

1968 - दीनदयाल उपाध्याय, राजनीतिज्ञ का निधन हुआ।

1977 - फ़ख़रुद्दीन अली अहमद, भारतवर्ष के पाँचवे राष्ट्रपति का निधन हुआ।

1993 - कमाल अमरोही, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक का निधन हुआ।

1989 - पंडित नरेंद्र शर्मा, हिन्दी के प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं सम्पादक का निधन हुआ।

11 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

जार्ज वाशिंगटन जयन्ती (संयुक्त राज्य अमेरिका)।

Tags:    

Similar News