Aaj Ka Itihas 15 June: आज ही के दिन 1908 में कलकत्ता शेयर बाज़ार की हुई थी शुरुआत

Aaj Ka Itihas 15 June 2023 Today History: हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Update: 2023-06-15 02:47 GMT
Aaj Ka Itihas 15 June 2023 Today History (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 15 June: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 15 जून से जुडी घटनाओं के बारे में। बता दें कि इतिहास के पन्नों में 15 जून के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 15 जून के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 15 जून को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो आइए जानते हैं कि 15 जून को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं

15 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1215 - इंगलैंड के राजा जान ने मैग्नाकार्टा पर हस्ताक्षर किया।
1381 - लंदन में अंग्रेजी किसान विद्रोह को कुचला गया।
1389 - कोसोवो के युद्ध में औटोमन साम्ज्य ने सर्वों और बोस्नियाइयों को पराजित किया।
1667 - पहली बार इंसान का ब्‍लड ट्रांस्‍फ्यूजन डॉ Jean-Baptiste Denys ने किया।
1752 - बेंजामिन फ्रेंकलिन ने साबित किया की प्रकाश विद्युत चुंबकिए तरंग है।
1762 - आस्ट्रिया में कागजी मुद्रा का प्रचलन शुरु हुआ।
1775 - अमेरिकी स्वाधीनता संग्राम में जॉर्ज वाशिंगटन को महाद्वीपीय सेना का सेनाप्रमुख बनाया गया।
1776 - डॉ॰ यॉ बैप्तिस डेनिस द्वारा पहली बार मानव रक्त ट्रांसफ्युजन किया गया।
1785- विश्व की पहली हवाई दुर्घटना में गुब्बारे से उड़ान भर रहे दो फ्रांसिसि नागरिकों की मृत्यु हो गई।
1836 - अर्कांसस अमेरिका का 25वां राज्य बना।
1844 - चार्ल्स गुटियर ने रबर के बल्कनाइजेशन की प्रक्रिया का पेटेंट कराया।
1846 - संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन ने अमेरिका और कनाडा के बीच सीमा विवाद को लेकर एक संधि पर हस्ताक्षर किया।
1866 - प्रशिया ने ऑस्ट्रिया पर आक्रमण किया।
1896 - जापान के एक तट पर सेंटो उत्सव के दौरान सोनामी आने से 27 हजार लोगों की मृत्यु हो गई।
1908 - कलकत्ता शेयर बाज़ार की शुरुआत हुई।
1909 - इंगलैंड, दक्षिण अफ्रिका और आस्ट्रेलिया के प्रतिनिधियों की इम्पीरियल क्रिकेट कॉनसर्न बनाने के लिए लॉड्स में मुलाकात हुई।
1916- ग्रेट ब्रिटेन ने ईस्टर विद्रोह के दौरान कब्जाए गये सभी क्षेत्रों को छोड़ने का संकल्प 1917 में लिया।
1914 - आइबीएम ( IBM ) की स्थापना हुई।
1947 - अखिल भारतीय कांग्रेस ने नई दिल्ली में भारत के विभाजन के लिए ब्रिटिश योजना स्वीकार की
1954 - आज ही के दिन यूरोप के फुटबॉल संगठन UEFA (यूनियन ऑफ यूरोपियन फुटबाल एसोसिएशन) का गठन हुआ था।
1960 - बर्दवान विश्वविद्यालय पश्चिम बंगाल में स्थापित है।
1960 - हेग में हुए दूसरे विश्व शांति सम्मेलन में 44 देशों ने हिस्सा लिया।
1962 - दक्षिण अफ्रिका ने अनेक अपराधों के लिए मौत की सज़ा का प्रावधान करने वाला विधेयक पास किया।
1971 - ब्रिटेन की तत्कालीन शिक्षा मंत्री मारग्रेट थैचर ने स्कूलों में बच्चों के मुफ्त दूध दिए जाने की योजना को ख़त्म करने का प्रस्ताव रखा।
1977 - स्पेन में 40 साल बाद स्वतंत्र चुनाव हुआ।
1981 - सुप्रीम कोर्ट का नियम है कि सभी बच्चों को नागरिक शिक्षा की परवाह किए बिना सार्वजनिक शिक्षा के हकदार हैं।
1982 -फ़ाकलैंड में अर्जेन्टीना की सैनाओं का ब्रिटिश सेना के समक्ष समर्पण।
1988 - नासा ने स्‍पेस व्‍हेकिल S-213 लॉन्‍च किया।
1991 - दसवीं लोक सभा चुनाव में कांग्रेस को जीत हासिल हुयी।
1997 - आठ मुस्लिम देशों द्वारा इस्तांबुल में डी-8 नामक संगठन का गठन हुआ।
1999 - लाकरबी पैन एम। विमान दुर्घटना के लिए लीबिया पर मुकदमा चलाये जाने की अमेरिकी अनुमति दी।
2001 - शंघाई -पांच शिखर सम्मेलन बीजिंग में सम्पन्न, शंघाई पांच अब शंघाई सहयोग संगठन बना, भारत व पाकिस्तान दोनों को सदस्यता न देने का निर्णय लिया।
2002 - कनाडा के हैलीफ़ेक्स (नोवा स्कॉटिया) में जी-8 देशों के वित्त मंत्रियों की बैठक शुरू।
2004 - ब्रिटेन के साथ परमाणु सहयोग को राष्ट्रपति बुश की स्वीकृति मिली। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की आत्मकथा ‘माई लाइफ़’ बेस्ट सेलर बनी।
2005 - जमैका के आसफा पावेल का एथेंस में 8।77 सेकेण्ड का समय लेकर 100 मीटर फर्राटा दौड़ में नया विश्व रिकार्ड हुआ।
2006 - भारत और चीन ने राना सिल्क रूट खोलने का निर्णय लिया।
2008 - आक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पहली बार अल्ट्रावायलेट प्रकाश का विस्फोट कर बड़े सितारों की अंतिम स्थिति देखी।

15 जून को जन्मे व्यक्ति

1912 - प्रसिद्ध साहित्यकार श्रीमन्नारायण अग्रवाल का जन्म हुआ।
1929 - प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका सुरैया का जन्म हुआ।
1932 - भारत के मशहूर ध्रुपद गायक ज़िया फ़रीदुद्दीन डागर का जन्म हुआ।
1937 - गांधीवादी विचारधारा पर चलने वाले एक समाजसेवक अण्णा हज़ारे का जन्म हुआ।
1950 - भारतीय उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल का जन्म हुआ।
1969 - फ़्राँस के भूतपूर्व टेनिस खिलाड़ी सेड्रिक पायोलिन का जन्म हुआ।
1969 - केन्या के क्रिकेटर मौरिस ओडुंबे का जन्म हुआ।
1884 - भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक तारकनाथ दास का जन्म हुआ।
1899 - पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध चित्रकार एवं मूर्तिकार देवी प्रसाद राय चौधरी का जन्म हुआ।

15 जून को हुए निधन

1878 - दीक्षित हिन्दू संप्रदाय ‘राधा स्वामी सत्संग’ के संस्थापक शिव दयाल साहब का निधन हुआ।
1979 - प्रसिद्ध कवि, लेखक, और संपादक उउर एस परमेस्वार अय्यर का निधन हुआ।

Tags:    

Similar News