Aaj Ka Itihas 16 June 2023: आज ही के दिन मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय एकता दिवस

Aaj Ka Itihas 16 June 2023: इतिहास के पन्नों में 16 जून के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 16 जून के इतिहास से संबधित रहा होगा।

Update: 2023-06-16 03:03 GMT
Aaj Ka Itihas 16 June 2023 (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 16 June 2023 : आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 16 जून से जुडी घटनाओं के बारे में। बता दें कि इतिहास के पन्नों में 16 जून के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 16 जून के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 16 जून को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो आइए जानते हैं कि 16 जून को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थी

16 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ ( Important events of June 16)

1606 - जहाँगीर के शासनकाल में गुरु अर्जुन देव को लाहौर (पाकिस्तान) में भयंकर यातना देकर मार डाला गया।
1779 - स्‍पेन ने ब्रिटेन के खिलाफ जंग का आगाज कर दिया।
1815 - नेपोलियन ने नीदरलैंड में लिग्नी की लड़ाई में प्रूसिया को पराजित किया।
1857 - मोरार का युद्ध समाप्त होता है
1858 - प्रथम भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के दौरान मोरार की लड़ाई लड़ी गई।
1881 - ऑस्ट्रिया और हंगरी ने सर्बिया के साथ सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किए।
1890 - अमेरिका में दूसरा मैडिसन स्क्वाॅयर गार्डन खोला गया।
1903 - नॉर्वे के रोल्ड अमंडसेन ने कनाडा के द्वीपों को पार अटलांटिक और प्रशांत महासागरों को जोड़ने वाले समुद्री मार्ग की खोज की। इस रास्ते को नॉर्थवेस्ट पैसेज कहते हैं।
1903 - फोर्ट मोटर कंपनी चालू हुई।
1911 - IBM कंपनी की स्‍थापना न्‍यूयॉर्क में हुई। पहले इसका नाम Computing-Tabulating-Recording Company था।
1923 - साइबेरिया में याकुट विद्रोह और रूसी नागरिक युद्ध समाप्त हो गया।
1924 - चीन में वमपोआ सैन्य अकादमी की स्थापना हुई।
1924 - इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम पहली पारी में सिर्फ 30 रन पर आउट हो गई। इंग्लैंड ने मैच पारी और 18 रन से जीता था।
1963 - 26 वर्षीय रूसी महिला लेफ्टिनेंट वलेंटीना तेरेशकोवा अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरने वाली दुनिया की पहली महिला थीं।
1976 - दक्षिण अफ्रिका के टोएटा में दस हजार काले स्कूली छात्रों ने अपनी खराब गुणवत्ता वाली शिक्षा के खिलाफ तथा अपनी भाषा में बात करने के अधिकार के लिए लगभग आधा मील लंबा प्रदर्शन किया। इसमें सौ से अधिक छात्रों को गोली मार दी गई तथा हजार से अधीक घायल हो गए।
1979 - मुस्लिम ब्रदरहुड ने सीरिया में 62 शेखों को मौत के घाट उतारा।
1983 - छत्तीसगढ़ के गुरु घासीदास विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
1992 - ‘डायना-ए ट्रू स्टोरी’ के नाम से प्रकाशित किताब में बताया गया कि डायना ने पिछले दस साल में कई बार आत्महत्या करने की कोशिश की।
1997 - अल्जीरिया में नरसंहार में 50 लोगों की मृत्यु हो गई।
1999 - थांबो म्बेकी दक्षिण अफ्रीका के दूसरे राष्ट्रपति चुने गए।
2001 - अमेरिकी राष्ट्रपति बुश की पांच दिवसीय यूरोप यात्रा रूस में समाप्त, पुतिन ने अमेरिकी प्रक्षेपास्त्र कार्यक्रम का विरोध किया।
2006 - नेपाल में माओवादी अंतरिम सरकार में शामिल होने पर सहमत।
2007 - सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में लगातार सबसे लम्बे समय तक रहने वाली महिला बनीं।
2007 - एड्स पर जागरूकता फैलाने के लिए शिल्पा को सिल्वर स्टार अवार्ड से नवाजा गया।
2008 - उत्तर प्रदेश राज्य वित्त मंत्रालयों का एक पैनल पेट्रोलियम ईधनों पर बिक्रीकर में कटौती पर सहमत हुआ।
2008 - मशहूर शायर वसीम बरेलवी को प्रथम फ़िराक़ गोरखपुरी पुरस्कार प्रदान किया गया।
2008 - विश्व में इस्पात बनाने की सबसे बड़ी कम्पनी आर्सेलर मित्तल ने अमेरिकी कम्पनी बंभू स्टील का अधिग्रहण किया।
2008 - प्रमुख माओवादी नेता पुष्पकमल दहल उर्फ़ प्रचंड को नेपाल में शान्ति के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान डॉक्टर दिली रमण रेगमी राष्ट्रीय शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।
2008 - कैलिफोर्निया में समलैंगिक जोड़े को शादी करने का लाइसेंस दिया गया।
2012 - चीन ने स्‍पेसक्राफ्ट Shenzhou 9 को लांच किया।
2012 - यूनाइटेट स्‍टेट एयरफोर्स रोबोटिक बोइंग X-37B spaceplane अपने मिश्‍ान पूरा कर पृथ्‍वी पर वापस लौटा।
2012 - इराक की राजधानी बगदाद में कार बम विस्फोट में 32 लोग मारे गए।
2012 - बहुराष्ट्रीय शीतल पेय कंपनी कोका कोला ने म्यांमार में 60 वर्षों के बाद कारोबार शुरू किया।
2012 - महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में बस के खाई में गिरने से 30 लोगों की मौत हुई और 15 लोग घायल हुये।
2013 - इराक में हुये सिलसिलेवार बम विस्फोटों में 20 लोग मारे गये।

16 जून को जन्मे व्यक्ति (Born on 16 June)

1910 - स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल सी. एम. पुनाचा का जन्म हुआ।
1920 - भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञों में से एक तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल महमूद अली ख़ाँ का जन्म हुआ।
1920 - हिन्दी फ़िल्मों के पार्श्वगायक और संगीतकार हेमन्त कुमार का जन्म हुआ
1920 - जोस लोपेज़ पोरेटील्लो का जन्म हुआ वो मेक्सिको के राष्ट्रपति थे।
1920 - हिन्दी फ़िल्मों के पार्श्वगायक और संगीतकार हेमन्त कुमार का जन्म 16 जून हुआ था।
1931 - डॉ. ब्रह्मदेव शर्मा का जन्म हुआ वो भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी थे।
1950- हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का जन्म 16 जून हुआ।
1956 - प्रसिद्ध साहित्यकार सुरेश कांत का जन्म हुआ।

16 जून को हुए निधन ( Died on 16 June)

1606 - सिक्खों के पाँचवें गुरु गुरु अर्जुन देव का निधन हुआ।
1925 - महान् स्वतंत्रता सेनानी चित्तरंजन दास का निधन हुआ।
1944 - प्रफुल्ल चंद्र राय का निधन हुआ वो भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक, जिन्हें ‘रसायन विज्ञान का जनक’ माना जाता है।
2015 - चार्ल्स कोरिया का निधन हुआ वो भारतीय वास्तुकार और शहरी नियोजक थे।

16 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव ( Important Days of 16th June)

अफ़्रीकी शिशु दिवस
युवा दिवस: दक्षिण अफ्रिका
अंतर्राष्ट्रीय एकता दिवस

Tags:    

Similar News