Aaj Ka Itihas 17 August: आज ही के दिन 1909 में महान देशभक्त मदनलाल ढींगरा का हुआ था निधन

Aaj Ka Itihas 17 August 2023 Today History: कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन 17 अगस्त को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं। अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Update:2023-08-17 07:50 IST
Aaj Ka Itihas 17 August 2023 Today History (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 17 August: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 17 अगस्त से जुडी घटनाओं के बारे में। बता दें कि इतिहास के पन्नों में 17 अगस्त के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 17 अगस्त के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन 17 अगस्त को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो आइए जानते हैं कि 17 अगस्त को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थी

17 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ ( Important events of August 17)

1717 - फ्रांस, रूस और प्रशिया के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1743 - स्वीडन और रूस के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1787 - यहूदियों को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में समूह बनाकर प्रार्थना करने की इजाजत मिली।
1836 - ब्रिटेन की संसद में जन्म, विवाह और मृत्यु से संबंधित पंजीकरण स्वीकार किये गये।
1858 - हवाई द्वीप में पहला बैंक खोला गया।
1869 - पहली अंतरराष्ट्रीय नौकायन प्रतियोगिता लंदन की टेम्स नदी पर आयोजित हुई।
1909 - मदन लाल ढींगरा को वायली और लालकाका की हत्या मामले में पेंटोनविली कैदखाने में फाँसी दी गयी।
1914 - लिथुवानिया ने जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1915 - चक्रवाती तूफान से गेलवेस्टोन और टेक्सास में 275 लोगों की मौत।
1917 - इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1924 - फ्रांस और जर्मनी के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1941 - पूर्वी जर्मनी सरकार ने बर्लिन की दीवार का काम पूरा किया।
1945 - सुकर्णों और मोहम्मद हट्टा ने इंडोनेशिया में नीदरलैंड से अपनी आजादी की घोषणा की।
1947 - भारत की आज़ादी के बाद पहली ब्रिटिश सैन्य टुकडी स्वदेश रवाना हुई।
1959 - सोवियत संघ और इराक ने इराक में परमाणु संयंत्र के निर्माण के लिये संधि पर हस्ताक्षर किये।
1982 - जर्मनी में पहली सीडी (कंपेक्ट डिस्क) लोगों के लिये उपलब्ध की गई।
1988 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया-उल-हक और अमेरिका के राजदूत अर्नाेल्ड राफेल की एक हवाई दुर्घटना में मौत।
1994 - सं.रा. अमेरिका और जापान ने वाशिंगटन में पेटेंट समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1998 - राष्ट्रपति बिल क्लिंटन अपने अनैतिक आचरण के लिए प्रथम बार ग्रैंड जूरी के समक्ष उपस्थित हुए।
1999 - तुर्की में हुए ज़ोरदार भूकंप के कारण कम से कम एक हज़ार लोगों की जान गई।
2002 - रूस ने दलाई लामा को अपने देश में दौरे के लिए वीजा देने से इन्कार किया।
2004 - उदारवादी राजनीतिक लिओनल फ़र्नाडीस ने डोमिनिक गणराज्य के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।
2005 - पूरा बांग्लादेश बम धमाकों से दहला। 63 ज़िलों में लगभग 400 विस्फोट हुए।
2007 - अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश की बेटी की सगाई रिपब्लिकन सांसद जॉन हेगर के बेटे के साथ हुई।
2008 - झामुमो ने 23 माह पुरानी मधुकोड़ा सरकार से समर्थन वापस लिया।
2008 - अमेरिका के महान् तैराक एक ओलंपिक खेल के दौरान आठ स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने।
2009 - आंतरिक सुरक्षा के मसले पर देश के सभी मुख्यमंत्रियों का एकदिवसीय सम्मेलन नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
2010 - इराक की राजधानी बगदाद में सेना के 11वीं डिवीजन के मुख्यालय के पास भर्ती के लिए जमा युवकों के बीच हुए आत्मघाती बम हमले में 60 लोग मारे गए और 125 अन्य घायल हो गए।
2010 - समाप्त तिमाही में चीन (1340 अरब डॉलर), जापान (1290 अरब डॉलर) को पीछे छोड़ते हुए, विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया।


17 अगस्त को जन्मे व्यक्ति (Born on 17 August)

1916 - साहित्य जगत् में उपन्यासकार अमृतलाल नागर का जन्म हुआ था।
1922 - अंगोलाई राजनीतिज्ञ अगस्टीन्हो नीटो का जन्म हुआ।
1941 - भारतीय रिज़र्व बैंक के इक्कीसवें गवर्नर वॉय. वी. रेड्डी का जन्म हुआ था।
1941 - भारतीय रिज़र्व बैंक के बीसवें गवर्नर बिमल जालान का जन्म हुआ था।

17 अगस्त को हुए निधन (Died on 17 August)

1949 - महान् स्वतंत्रता प्रेमी व क्रांतिकारी पुलिन बिहारी दास का निधन हुआ था।
1909 - महान् देशभक्त, धर्मनिष्ठ क्रांतिकारी मदनलाल ढींगरा का निधन हुआ था।
1982 - प्रसिद्ध साहित्यकार फ़ादर कामिल बुल्के का निधन 17 अगस्त हुआ था।

17 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important events and festivities of 17 August)

इण्डोनेशिया का स्वतंत्रता दिवस

Tags:    

Similar News