Aaj Ka Itihas 18 August 2023: आज ही के दिन 1940 में पहली बार मौसम मानचित्र का टेलीविजन पर हुआ था प्रसारण

Aaj Ka Itihas 18 August: आज के दिन 18 अगस्त को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं। अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Update:2023-08-18 05:07 IST
Aaj Ka Itihas 18  August (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 18 August: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 18 अगस्त से जुडी घटनाओं के बारे में। बता दें कि इतिहास के पन्नों में 18 अगस्त के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 18 अगस्त के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन 18 अगस्त को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो आइए जानते हैं कि 18 अगस्त को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थी

18 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ (Important events of August 18)

1201 - लातविया में रिगा शहर की स्थापना हुई।
1800 - लार्ड वेलेजली के द्वारा कलकत्ता में फोर्ट विलियम काॅलेज की स्थापना हुई।
1868 - फ्रांस के खगोलविद पियरे जेनसीन ने हिलियम की खोज की।
1891- कैरेबियाई द्वीप मार्टिनीक्यु में चक्रवाती तूफान से 700 की मौत।
1924 - फ्रांस ने जर्मनी से अपनी सेनाएँ वापस बुलानी शुरु की।
1940 - पहली बार मौसम मानचित्र का टेलीविजन पर प्रसारण हुआ।
1945 - सुकर्णो ने इंडोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति के तौर कामकाज शुरू की।
1945 - महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद बोस ताईवान के ताईहोकु में विमान दुर्घटना में बुरी तरह घायल हुए, बाद में एक सैन्य अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई थी।
1949 - हंगरी में संविधान लागू हुआ।
1951 - पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान की स्थापना हुई।
1963 - अमेरिका में जेम्स मेरीडिथ मिसिसीपी विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाला पहला अश्वेत व्यक्ति।
1973 - अमेरिका के बोस्टन में पहले एफ एम रेडियों स्टेशन के निर्माण को मंजूरी
1982 - सोवियत संघ द्वारा एक महिला अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष स्टेशन सेल्युत-7 के लिए भेजी गई।
1999 - तुर्की में भूकम्प से लगभग 45000 लोगों की मौत।
2000 - इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर दो दिन में टेस्ट जीतने का इतिहास रचा।
2006 - बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति एच.एम. इरशाद को विशेष अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में बरी किया।
2007 - विवादास्पद ब्रिटिश गायिका लिली एलेन के अमेरिका में घुसने पर प्रतिबन्ध लगा।
2008 - उत्तर प्रदेश में मायावती सरकार ने छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की घोषणा की।
2008 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने महाभियोग की आशंका के बीच इस्तीफा दिया।
2010 - टीवीएस इलेक्ट्रॉनिक्स ने ‘टीवीएस गोल्ड भारत’ नामक अपने नए कुंजी पटल में टैब के ठीक ऊपर रुपए के चिन्ह को शामिल किया।
2012 - नाटो के हवाई हमले में अफ़ग़ानिस्तान के कम से कम 13 आतंकवादियों की मौत।
2013 - पश्चिम बंगाल में एक बस में बम विस्फोट में छह लोग मारे गए।

18 अगस्त को जन्मे व्यक्ति ( Born on 18 August)

1700 - मराठा साम्राज्य का महान् सेनानायक बाजीराव प्रथम का जन्म हुआ था।
1734 - पेशवा बाजीराव प्रथम के द्वितीय पुत्र और एक कुशल सेना नायक राघोबा का जन्म हुआ था।
1872 - महाराष्ट्र के शास्त्रीय गायक, नेत्रहिन संगीतज्ञ पंडित विष्णु दिगंबर का जन्म हुआ था।
1900 - भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बहन तथा महिला स्वतंत्रता सेनानी विजयलक्ष्मी पण्डित का जन्म हुआ था।
1923 - परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक ए. बी. तारापोरे का जन्म हुआ था।
1936 - प्रसिद्ध गीतकार, कवि और फ़िल्म निर्देशक गुलज़ार का जन्म हुआ था।
1980 - भारतीय अभिनेत्री प्रीति झंगियानी का जन्म हुआ।

18 अगस्त को हुए निधन ( Died on 18 August)

1227 - मंगोल साम्राज्य का शासक चंगेज़ ख़ान का निधन हुआ।
1945 - स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस का निधन हुआ था।
1990 - हिन्दी के साहित्यकार तथा सरस्वती पत्रिका के संपादक श्री नारायण चतुर्वेदी का निधन हुआ था।

18 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव ( Important Days on 18 August)

अफ़ग़ानिस्तान का स्वतंत्रता दिवस

Tags:    

Similar News