Aaj Ka Itihas 28 September: आज ही के दिन 1907 में महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह का हुआ था जन्म

Aaj Ka Itihas 28 September 2023: तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन 28 सितंबर को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।

Written By :  Preeti Mishra
Update:2023-09-28 05:45 IST

Aaj Ka Itihas 28 September (Image: Social Media)

Aaj Ka Itihas 28 September: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 28 सितंबर से जुडी घटनाओं के बारे में। बता दें कि इतिहास के पन्नों में 28 सितंबर के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 28 सितम्बर के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन 28 सितंबर को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।

अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके। तो आइए जानते हैं कि 28 सितंबर को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थी।

28 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ (Important events of september 28)

1837 - अंतिम मुग़ल बादशाह बहादुर शाह द्वितीय ने दिल्ली का शासन संभाला।

1887 - चीन के ह्वांग-हो नदी में आयी बाढ़ से करीब 15 लाख लोग मरे।

1923 - इथोपिया ने राष्ट्र संघ की सदस्यता छोड़ी।

1928 - अमेरिका ने चीन की राष्ट्रवादी च्यांग काई-शेक की सरकार को मान्यता दी।

1950 - इंडोनेशिया संयुक्त राष्ट्र का 60 वां सदस्य बना।

1958 - फ्रांस में संविधान लागू हुआ।

1994 - एतोमिया के जल पोत के तुर्क सागर में डूब जाने से 800 लोगों की मृत्यु।

1997 - अमेरिकी अंतरिक्ष शटल अटलांटिक रूसी अंतरिक्ष केन्द्र ‘मीर’ से जुड़ा।

2000 - सिडनी ओलम्पिक में साल 200 मीटर की दौड़ के स्वर्ण पदक का ख़िताब मोरियाना जोंस तथा केंटेरिस ने जीता।

2001 - अमेरिका व ब्रिटिश सेना एवं सहयोगियों ने ‘ऑपरेशन एंड्योरिंग फ़्रीडम’ प्रारम्भ किया।

2003 - यान रूस की धरती पर सुरक्षित उतरा।

2004 - विश्व बैंक ने भारत को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था कहा।

2006 - जापान के नव निर्वाचित एवं 90वें प्रधानमंत्री के रूप में शिंजो एबे ने शपथ ली।

2006 - तालिबान ने लादेन के जीवित होने की घोषणा की।

2006 - फ़्रांस की चिकित्सा टीम ने लगभग शून्य गुरुत्वाकर्षण में एक व्यक्ति का सफल आपरेशन किया।

2007 - मेक्सिको के तटीय क्षेत्रों में आये चक्रवर्ती तूफ़ान लोरेंजो ने भारी तबाही मचाई।

2007 - नेशनल एयरोनॉटिक्स स्पेस एडमिनिशस्ट्रशन (नासा) ने विशेष यान डॉन का प्रक्षेपण किया।

2009 - स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा पैन पैसिफिक ओपन के पहले राउंड में हार के बाद बाहर हुई।

2011 - मुख्यमंत्री मायावती ने 72 जिलों वाले उत्तर प्रदेश में पंचशील नगर, प्रबुद्धनगर और संभल नामक तीन और जिले के निर्माण की घोषणा की।

28 सितंबर को जन्मे व्यक्ति (Born on 28 September)

1746- अंग्रेज़ प्राच्य विद्यापंडित और विधिशास्त्री तथा प्राचीन भारत संबंधी सांस्कृतिक अनुसंधानों के प्रारम्भकर्ता विलियम जोंस का जन्म हुआ ।

1836 - आध्यात्मिक गुरु शिरडी साईं बाबा का जन्म हुआ।

1885 - हिन्दी के साहित्यकार तथा सरस्वती पत्रिका के संपादक श्री नारायण चतुर्वेदी का जन्म हुआ।

1907 - महान् स्वतंत्रता सेनानी भगतसिंह का जन्म हुआ।

1909 - अभिनेता पी. जयराज का जन्म हुआ।

1929 - भारतीय पार्श्वगायिका लता मंगेशकर का जन्म हुआ।

1949 - भारत के 41वें मुख्य न्यायाधीश राजेन्द्र मल लोढ़ा का जन्म हुआ।

1982 - प्रसिद्ध भारतीय निशानेबाज़ अभिनव बिन्द्रा का जन्म हुआ।

1982- बालीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का जन्म हुआ।

28 सितंबर को हुए निधन (Died on 28 september)

1837 - मुग़ल वंश का 18वाँ बादशाह अकबर द्वितीय का निधन हुआ ।

1895 - फ्रांस के प्रसिद्ध जैव वैज्ञानिक लुईस पाश्चर का निधन हुआ।

1953 - प्रसिद्ध अमेरिकी खगोलशास्त्री एडविन हब्बल का निधन हुआ।

2008 - हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार शिवप्रसाद सिंह का निधन हुआ।

2012 - भारत के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बृजेश मिश्र का निधन हुआ।

2015 - हिन्दी के प्रसिद्ध कवि वीरेन डंगवाल का निधन हुआ।

Tags:    

Similar News