Aaj Ka Itihas 17 October 2023: आज ही के दिन 1979 में मदर टेरेसा को शांति के लिये प्रदान किया गया था नोबेल पुरस्कार

Aaj Ka Itihas Today History 17 October: हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Written By :  Preeti Mishra
Update: 2023-10-17 00:30 GMT

Aaj Ka Itihas 26 November (Image credit : social media)

Aaj Ka Itihas Today History 17 October: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 17 अक्टूबर से जुडी घटनाओं के बारे में। बता दें कि इतिहास के पन्नों में 17 अक्टूबर के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 17 अक्टूबर के इतिहास से संबधित रहा होगा। तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन 17 अक्टूबर को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।

अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके। तो आइए जानते हैं कि 17 अक्टूबर को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थी।

17 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ ( Important events of October 17)

1456 - ग्रीसवाल्ड विश्वविद्यालय की स्थापना हुई। यह उत्री यूरोप का दूसरा सबसे पुराना विश्वविद्यालय है।

1806 - हैती क्रांति के पूर्व नेता और हैती के सम्राट जैक्स प्रथम की उनके दमनकारी शासन के बाद हत्या कर दी गयी।

1870 - कलकत्ता बंदरगाह को एक संवैधानिक निकाय प्रबंधन के तहत लाया गया।

1878 - जॉन ए मैकडॉनाल्ड पांच वर्ष तक सरकार में विपक्ष की भूमिका निभाने के बाद एक बार फिर कनाडा के प्रधानमंत्री चुने गये।

1888 - वैज्ञानिक थामस अल्वा एडिसन ने ऑप्टिकल फोनोग्राफ के पेटेंट के लिए आवेदन किया।

1912 - बुल्गारिया, यूनान और सर्बिया ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।

1917 - प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटेन ने पहली बार जर्मनी पर हवाई हमले किये।

1933 - प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन नाजी जर्मनी से अमेरिका चले गये।

1941 - द्वितीय विश्व युद्ध में पहली बार जर्मनी की पनडुब्बी ने एक अमेरिकी पोत पर हमला किया।

1979 - मदर टेरेसा को शांति के लिये नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

2000 - पश्चिम एशिया शांति वार्ता सम्पन्न, दोनों पक्ष बिल क्लिंटन के तीन सूत्रों पर सहमत।

2003 - चीन ने अंतरिक्ष में एशिया के पहले और रूस के बाद तीसरे देश के रूप में अंतरिक्ष में मानव भेजने में सफलता प्राप्त की।

2003 - ब्रिटिश लेखक डीबीसी पियरे के पहले उपन्यास ‘वेरनारन गॉड लिटिल’ को प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार देने की घोषणा की गई।

2004 - न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री क्लार्क भारत पहुँची। गुआंतानामो बे बंदीगृह में अमेरिकी सैनिकों द्वारा बंदियों को अमानवीय यातनाएँ दिये जाने का रहस्योद्घाटन।

2007 - आयरिश लेखिका एनी एनराइट को उनके उपन्यास ‘द गेदरिंग’ के लिए बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया।

2008 - एकाधिकार व प्रतिबंधित व्यापार आयोग ने निजी एअर लांइस, किंगफिशर और जेट एयरवेज के गठबंधन की जाँच के आदेश किए।

2009 - हिंद महासागर में स्थित मालदीव ने पानी के अंदर दुनिया की पहली कैबिनेट बैठक कर सभी राष्टों को ग्लोबल वार्मिंग के ख़तरे से आगाह करने की कोशिश की।

17 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति ( Born on 17 October)

1817 - अलीगढ़ ओरिएंटल कॉलेज के संस्थापकसर सैयद अहमद खाँ का जन्म हुआ।

1817 - प्रसिद्ध अमेरिकी नाटककार आर्थर ऐशन मिलर का जन्म हुआ।

1877 - भारतीय ईसाई महिला संत सिस्टर यूप्रासिआ का जन्म हुआ।

1887 - स्वतंत्रता सेनानी सारंगधर दास का जन्म हुआ।

1936 - हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार दूधनाथ सिंह का जन्म हुआ।

1955 - हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री स्मिता पाटिल का जन्म हुआ।

1970 - भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान अनिल कुंबले का जन्म हुआ।

1970 - श्रीलंकाई क्रिकेट टीम का प्रमुख बल्लेबाज अरविंद डिसिल्वा का जन्म हुआ।

17 अक्टूबर को हुए निधन ( Died on 17 October)

1906 - हिन्दू धार्मिक नेता थे, जो अत्यधिक व्यक्तिगत और काव्यात्मक ढंग के व्यावहारिक वेदांत को पढ़ाने के लिए विख्यात स्वामी रामतीर्थ का निधन हुआ।

Tags:    

Similar News