Aaj ka Mausam Kaisa Rahega : उत्तर प्रदेश में मौसम का बदला रुख, 5 फरवरी से बढ़ सकती है ठंड और रिमझिम बारिश
Aaj ka Mausam 05 February 2025: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। बुधवार से आसमान में बादल घेरने लगेंगे और रिमझिम बारिश होने की संभावना है।;
Aaj ka Mausam 05 February 2025: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। बुधवार से आसमान में बादल घेरने लगेंगे और रिमझिम बारिश होने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों से तेज धूप के कारण ठंड का असर कम हो गया था और दिन के तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी का अहसास हो रहा था। हालांकि, रात में तापमान में हल्की गिरावट से ठंडक बनी हुई थी। अब मौसम बदलने की संभावना है, जिससे ठंड की वापसी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। राज्य के कुछ हिस्सों में देर रात और सुबह हल्का से मध्यम कोहरा भी हो सकता है।
मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज यानी बुधवार को सूबे की राजधानी लखनऊ (Lucknow Ka Mausam) और आस-पास के क्षेत्रों में रात और सुबह के समय हल्का कोहरा/धुंध रहेगी, और बाद में आंशिक रूप से बादल छा जाएंगे। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
इन जिलों मे हो सकती है बारिश
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाज़ियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल और आसपास के इलाकों में तेज़ बारिश और वज्रपात होने की संभावना है।
इन क्षेत्रों मे कोहरा करेगा परेशान
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और आसपास के इलाकों में घना कोहगा पड़ने की संभावना है।
दिल्ली- NCR में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 5 फरवरी तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश में कमी आएगी, लेकिन कोहरे का स्तर बढ़ने की संभावना है। कुछ इलाकों में घना कोहरा बना रहेगा। शहर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो फरवरी के सामान्य तापमान से अधिक है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।