आप नेता संजय सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह पर लगाया देश की जनता को गुमराह करने आरोप

Sanjay Singh Press Conference : आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह शनिवार (20 अप्रैल, 2024) को सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

Written By :  Rajnish Verma
Update: 2024-04-20 04:16 GMT

Sanjay Singh press conference (Social Media)

Sanjay Singh Press Conference : आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह शनिवार (20 अप्रैल, 2024) को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उन्होंने देश की जनता को गुमराह करने का काम किया है।

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री के अमित शाह पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि एक मीडिया चैनल के माध्यम से गृहमंत्री ने देश की जनता को गुमराह करने का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी पर लगे आरोपों को छिपाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि शरद रेड्डी को शराब घोटाले का मुख्य आरोपी बताया जा रहा था, उसने भारतीय जनता पार्टी को 60 करोड़ रुपए की रिश्वत दी है। रिश्वत लेने के बाद उसे बचाया गया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के खिलाफ कोई सबूत नहीं है, उसके खिलाफ कार्रवाई हो रही है और जिस भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत है, उनके नेताओं के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं हो रही है।

गहरी साजिश का लगाया आरोप

उन्हाेंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया और पार्टी के नेताओं के 500 से अधिक छापेमारी की गईं, लेकिन उनके घर से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है, उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं हैं। इसके बावजूद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने गहरी साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने देश में दोहरा कानून होने के आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के खिलाफ कोई सबूत नहीं है, फिर भी कार्रवाई रही है, लेकिन बीजेपी के खिलाफ सबूत होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

बता दें कि आप नेता संजय सिंह दिल्ली शराब घोटाला मामले में बीते छह माह से तिहाड़ जेल में बंद थे, अभी हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी।

Tags:    

Similar News