45 साल की महिला को ऐसे फंसाया प्रेमजाल में, फिर रिश्तेदार के सामने किया ये खुलासा

सरदारनगर में रहने वाली 45 वर्षीय महिला रसोई में काम करने जाती है। महिला के पति को दिल का दौरा पड़ा था और उसकी सर्जरी हुई थी। इस महिला के दो बेटे और एक बेटी है। उसकी मुलाकात संजय राठौर नाम के एक युवक से हुई, जो सरदारनगर में रहता था।

Update: 2021-02-10 06:37 GMT
संजय ने महिला को एक पत्र दिया। इस पत्र में संजय ने अपना मोबाइल नंबर लिखा था। ये मोबाइल नंबर इस महिला ने अपने साथ काम करने वाली दूसरी महिला को दिया था।

अहमदाबाद। 45 साल की एक महिला को उसके एक्स ब्वायफ्रेंड ने प्रेमजाल में फंसाकर बड़ी आसानी से अपना शिकार बनाया। इस बारे में एक्स ब्वायफ्रेंड के खिलाफ अहमदाबाद हवाई-अड्डे पुलिस स्टेशन पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। ऐसे में महिला का आरोप है कि जब उसे एक युवक से प्यार हो गया, तो युवक ने उसे अपना गलत नाम संजय बताया। लेकिन बाद में तमाम लोगों ने बताया कि उसका नाम संजय नहीं भवानी सिंह था। और तो और महिला ने उससे कहा कि उसे उसके साथ कोई संबंध नहीं रखना है जिसके बाद उसने महिला के करीबी रिश्तेदारों को मॉर्फ्ड आपत्तिजनक तस्वीरें भेजीं। वहीं महिला ने पूरे मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें...भंडारा अस्पताल हादसा: ’21 मिनट’ झुलसते रहे नवजात, अस्पताल को नहीं लगी भनक

संजय मंचूरियन बनाने के लिए आया

दरअसल शहर के सरदारनगर में रहने वाली 45 वर्षीय महिला रसोई में काम करने जाती है। महिला के पति को दिल का दौरा पड़ा था और उसकी सर्जरी हुई थी। इस महिला के दो बेटे और एक बेटी है। ऐसे में करीब डेढ़ साल पहले महिला कुबेरनगर में गुलशन पार्टी के प्लॉट पर अपनी फूफी के साथ खाना बनाने गई थी।

तभी उसकी मुलाकात संजय राठौर नाम के एक युवक से हुई, जो सरदारनगर में रहता था। यहां पर संजय मंचूरियन बनाने के लिए आया था। इसी दौरान संजय ने महिला को प्रेम संबंध की पेशकश की। लेकिन महिला ने मामले से साफ मना कर दिया।

इसके बाद संजय ने महिला को एक पत्र दिया। इस पत्र में संजय ने अपना मोबाइल नंबर लिखा था। ये मोबाइल नंबर इस महिला ने अपने साथ काम करने वाली दूसरी महिला को दिया था। तभी अगले दिन, दूसरी महिला ने नंबर पर कॉल किया और संजय ने उनसे पहली महिला का नंबर मांगा।

और फिर अगले दिन संजय को महिला का फोन आया और समय-समय पर दोनों खाना पकाने एकसाथ जाने लगे। जिसके चलते आखिरकार दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया। ये काफी दिनों तक ऐसे ही चलता रहा।

ये भी पढ़ें...वैक्सीन पर अजीब दावा: समलैंगिक हो जाएँगे लगवाने वाले, मुस्लिम गुरू का बयान

प्रेम संबंध की सूचना मिली

फिर महिला और संजय भी शहर से बाहर जाते थे और संजय अपने मोबाइल पर उसके साथ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करता था। लगभग चार महीने पहले संजय ने महिला को नाना चिलोदा बुलाया। और महिला नाना चिलोदा चली गई।

फिर बाद में दोनों शिरडी महाराष्ट्र गए और जब महिला वहां से लौटी, तो उसके घर पर उसके प्रेम संबंध की सूचना मिली और उसने संजय से बात करना और मिलना बंद कर दिया।

इसके बाद दो महीने पहले जब महिला अपने घर पर थी, एक परिचित ने उससे संपर्क किया और संजय द्वारा उसे दिया गया फोन पकड़ा दिया। और अब एक बार फिर संजय से बातचीत शुरू करने के बाद महिला और संजय को प्यार हो गया।

लेकिन शिकायतकर्ता को बाद में पता चला कि संजय का असली नाम भवानी सिंह राठौर था। दूसरी तरफ संजय ने भी अपनी पत्नी से तलाक मांगा था। लेकिन उसने अपनी पत्नी के साथ अपना रिश्ता जारी रखा। जिसके चलते उसने रिपोर्ट लिखवाई।

ये भी पढ़ें...सोनभद्र में चुनाव बहिष्कारः ग्रामीण नहीं देंगे वोट, सरकार के सामने रखी शर्त

Tags:    

Similar News