Amarnath Yatra 2022: खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा अस्थाई स्थगित, नए जत्थे को जम्मू से आगे जाने की अनुमति नहीं

Amarnath Yatra 2022: अमरनाथ यात्रा को खराब मौसम के कारण स्थगित कर दिया गया है और दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर के आधार शिविरों में किसी भी नए जत्थे को जम्मू से आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई है।

Report :  Network
Update: 2022-07-10 10:57 GMT

Amarnath Yatra 2022 (image credit social media)

Amarnath Yatra 2022: अमरनाथ यात्रा को खराब मौसम के कारण स्थगित कर दिया गया है और दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर के आधार शिविरों में किसी भी नए जत्थे को जम्मू से आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई है। शुक्रवार दोपहर को गुफा मंदिर के पास बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। करीब 40 लोग अब भी लापता हैं। हादसे के बाद यात्रा स्थगित कर दी गई थी। लेकिन अब इसे खराब मौसम के कारण स्थगित किया गया है।

खराब मौसम के कारण जम्मू से कश्मीर में जुड़वां आधार शिविरों के लिए अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है। किसी भी नए जत्थे को अमरनाथ की ओर जाने की इजाजत नहीं दी गई। वार्षिक 43-दिवसीय तीर्थयात्रा 30 जून को दो आधार शिविरों - दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में नुनवान-पहलगाम और मध्य कश्मीर के गांदरबल में बालटाल से शुरू हुई थी।

अधिकारियों ने कहा कि एक लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने गुफा मंदिर में पूजा की है, जहां प्राकृतिक रूप से निर्मित बर्फ 'शिवलिंग' है। जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से 10 जत्थों में कुल 69,535 तीर्थयात्री 29 जून से घाटी के लिए रवाना हुए हैं, जिस दिन उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई थी। यात्रा 11 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर समाप्त होने वाली है।

आपको बता दें कि इस बीच सेना द्वारा लापता हुए लोगों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सेना ने बचाव कार्यों के लिए 4 MI 17 हेलीकॉप्टरों और 4 चेतक हेलीकॉप्टरों को लगाया है। लेकिन ऊंचे पहाड़ी स्थानों पर भारी बारिश शुरू हो जाने से बचाव कार्य में बाधा आ रही है। हालांकि भारतीय वायु सेना के जवान लगातार तलाश में जुटे हैं। इस हादसे में सौ से अधिक लोग घायल हुए हैं। जिनमें कई की हालत गंभीर है।

Tags:    

Similar News