Haryana Election 2024: ‘डीलर, दलाल और दामादों’, ने किया हरियाणा में राज, कांग्रेस पर जमकर बरसे अमित शाह

Haryana Election 2024: हरियाणा के रेवाड़ी में आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक जनसभा को सम्बोधित किया।

Report :  Sonali kesarwani
Update:2024-09-27 14:32 IST

Haryana Election 2024

Haryana Election 2024: हरियाणा के रेवाड़ी में जनसभा को सम्बोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस को जमकर घेरा। जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि हरियाणा की भूमि बलिदान और वीरता की भूमि है। यह ज्ञान, अध्यात्म और गीता की भूमि है। शक्ति और समृद्धि की भूमि है, यहाँ की जनता ने भाजपा को फिर से एक बार सेवा करने का मौका देने का मन बना लिया है। इसके अलावा अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने अग्निवीरों को लेकर लोगों के बीच भृम फैलाने का काम किया है।

कांग्रेस के समय डीलर, दलाल और दामादों का राज था

संबोधन में अमित शाह ने कहा कि हरियाणा में जब कांग्रेस की सरकार थी तब कट, कमीशन और करप्शन का जोर था। उस समय डीलर, दलाल और दामादों का राज चलता था। लेकिन बीजेपी सरकार में न डीलर बचे न ही दलाल बचे, दामाद का तो सवाल ही नहीं है। गृहमंत्री ने आगे कहा कि आज जम्मू- कश्मीर की सुरक्षा में सबसे बड़ा हाथ हरियाणा के जवानों का है।

MSP बोलने से वोट नहीं मिलते- अमित शाह

राहुल गाँधी पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि बाबा को किसी ने बता दिया था कि MSP बोलने से मिल जायेंगे। लेकिन क्या राहुल बाबा MSP का फुल फॉर्म जानते हैं? खरीफ और रबी की फसल कौन सी है, क्या आपको मालूम है? आगे अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश भर में MSP पक़र झूठ बोलना बंद कर दे। आज हरियाणा की बीजेपी सरकार MSP पर किसानों की 24 फसलें खरीद रही है। हरियाणा के कांग्रेस नेता ये बता दें कि उनकी कौन सी सरकार MSP पर 24 फसल खरीदी है?

वन रैंक-वन पेंशन सेना की मांग

गृह मंत्री ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि 40 सालों तक कांग्रेस वन रैंक-वन पेंशन लागू नहीं कर पाई। यह मांग 40 साल से हमारे सेना के जवान कर रहे हैं। अब जबकि मोदी जी को सेवा का मौका मिला है तो मोदी जी ने वन रैंक-वन पेंशन को लागू किया। उन्होंने आगे बताया की एक महीने पहले वन रैंक-वन पेंशन का तीसरा वर्जन भी लागू कर दिया गया है।

Tags:    

Similar News