जेटली के जापान दौरे के बाद रक्षामंत्री का पदभार संभालेंगी सीतारमण

Update:2017-09-03 17:55 IST

नई दिल्ली : नवनियुक्त रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली के जापान दौरे के बाद रक्षामंत्री का पदभार संभालेंगी। रक्षामंत्री का अतिरिक्त पदभार संभाल रहे जेटली रविवार को द्विपक्षीय वार्ता के लिए जापान जाएंगे।

ये भी देखें:क्या है अनंत चतुर्दशी, जानिए क्यों और कैसे, किस भगवान की जाती है पूजा?

पूर्व रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर के गोवा का मुख्यमंत्री बनने के बाद जेटली को रक्षामंत्री का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। जेटली रविवार रात जापान रवाना होंगे, जहां वह अपने जापानी समकक्ष से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे भी इस माह भारत की यात्रा पर आ रहे हैं।

ये भी देखें:बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बना अक्षयपात्र फाउंडेशन का ‘किचन ऑन व्हील्स’

जेटली ने पत्रकारों से कहा, "मैं आज रात जापान की यात्रा पर जा रहा हूं। सामान्यत: नए रक्षामंत्री को जाना चाहिए था, लेकिन रविवार होने की वजह से ऐसा संभव नहीं हो सका।"

ये भी देखें:केरल : CM विजयन ने अल्फोंस को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने का स्वागत किया

उन्होंने कहा, "जापानी प्रधानमंत्री के भारत दौरे से पहले दोनों देशों के बीच यह काफी महत्वपूर्ण सुरक्षा वार्ता है, इसलिए बदलाव उपयुक्त नहीं है। मैं अगले दो दिनों तक वार्ता पूरी होने तक रक्षामंत्री के तौर पर काम करूंगा और सीतारमण वार्ता समाप्त होते ही यह पदभार संभाल लेंगी।"

ये भी देखें:भोपाल : घोटाले का खुलासा करने वाली महिला अफसर का तबादला, विपक्ष बिफरा

Tags:    

Similar News