बाढ़ का भयानक कहर: जानवरों पर मौत का साया, गई इतने की जान

असम में भारी बारिश ने लोगों का जीवन तबाह कर दिया है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में बाढ़ हैं। राज्य में आई बाढ़ से आमजन के साथ ही जानवरों को काफी नुकसान हो रहा है। काजीरंगा नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व  इस बाढ़ की चपेट में है।

Update: 2020-07-18 12:06 GMT

दिसपुर असम में भारी बारिश ने लोगों का जीवन तबाह कर दिया है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में बाढ़ हैं। राज्य में आई बाढ़ से आमजन के साथ ही जानवरों को काफी नुकसान हो रहा है। काजीरंगा नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व इस बाढ़ की चपेट में है।

 

यह पढ़ें..पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, अवैध स्लाटर हाउस निशाने पर

96 जानवरों की मौत

अब तक 96 जानवारों की मौत हो चुकी है। असम सरकार के अनुसार नेशनल पार्क में 8 गैंडों, 3 जंगली भैंसों, 7 जंगली सुअर, 2 बारहसिंगा, 74 हॉग हिरण और और 2 पोरपाइन जानवरों की अब तक मौत हो चुकी है। इसके साथ ही सैकड़ों जानवर बाढ़ के पानी से बेहाल हो गए हैं। कई जानवर तो जान बचाने के लिए पार्क से निकलकर सड़क पर आ गए है।

 

बाढ़ के चलते काजीरंगा पार्क का 85 प्रतिशत हिस्सा पानी में डूब गया है। इससे पहले काजीरंगा पार्क के निदेशक, पी शिवकुमार ने कहा था कि बाढ़ के कहर से अब तक 170 जानवरों को बचाया गया है। बाढ़ जैसी स्थिति में जानवरों के लिए बहुत भारी संकट पैदा हो जाता है।

जानवरों के लिए भी कई तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन फिलहाल असम में हालात को ठीक होने में समय लगेगा। बाढ़ के चलते कुल 223 कैंप बनाए गए हैं। 8 जानवर ऐसे भी हैं, जिनका अभी इलाज चल रहा है।

यह पढ़ें..झमाझम हुई बारिश: यहां 4 दिन तक ऐसे ही रहेगा मौसम, सुहाना होगा हर दिल

 

कोरोना अब बाढ़ का कहर

कोरोना वायरस के साथ-साथ 22 मई से ही आई इस आपदा से असम में जानवर और लोग मुसीबत में है। 50 हजार लोग अपने घरों को छोड़कर राहत कैंपों में हैं। इसके साथ ही एक लाख हेक्टेयर से भी अधिक खड़ी फसल का नुकसान हुआ है। असम में ब्रह्मपुत्र सहित सभी नदियां खतरे के निशान से ऊपर हैं। कई जगहों पर पुल और सड़कें टूट गई हैं।

बाढ़ के कारण 102 की मौत

12 टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाई गई हैं। असम में बाढ़ के कारण पांच और लोगों की मौत हो गई। जबकि पूरे प्रदेश के 28 जिलों में 36 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। असम के धुबरी, दरांग, बोंगईगांव, गोलपाड़ा एवं कामरूप जिलों में एक एक व्यक्ति की मौत हुई है। इस साल प्रदेश में बाढ़ एवं भूस्ख्लन से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 102 हो गई है।

Tags:    

Similar News