उग्रवादियों की लाशें ही लाशें: राज्य में बड़े हमले का प्लान, सुरक्षाबलों ने ऐसे किया फेल

अरुणाचल प्रदेश में सुरक्षाबलों ने शनिवार को 6 उग्रवादियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। बताया जा रहा है कि ये उग्रवादी हमले को अंजाम देने की फ़िराक में थे।

Update: 2020-07-11 06:11 GMT

ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश में सुरक्षाबलों ने शनिवार को 6 उग्रवादियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। बताया जा रहा है कि ये उग्रवादी हमले को अंजाम देने की फ़िराक में थे। असम राइफल्स ने जानकारी के बाद अभियान चला कर इन्हे मार गिराया। मारे गए उग्रवादियों के पास से बड़ी संख्या में हथियार बरामद हुए हैं। इस अभियान में एक जवान भी घायल गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

असम राइफल्स ने किया 8 उग्रवादी ढेर

अरुणाचल प्रदेश के जनरल क्षेत्र के खोंसा में 'नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड' (एनएससीएन-आईएम) के कुछ उग्रवादियों के छुपे होने की जानकारी असम रायफल्स को मिली। जिसके बाद हरकत में आयी असम रायफल्स ने प्रदेश पुलिस के साथ मिल कर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ेंः विकास दुबे एनकाउंटर की जांच: योगी सरकार ने इस इंस्पेक्टर को दी बड़ी जिम्मेदारी

एनएससीएन-आईएम उग्रवादी बड़े हमले की फिराक में

असम रायफल्स ने आज सुबह एनएससीएन-आईएम उग्रवादियों का सही ठिकाना खोज निकाला। वे लोंगडिंग जिले के एनगिनू गांव में छिपे हुए थे। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर कर उग्रवादियों को सरेंडर करने को कहा लेकिन उग्रवादियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में असम रायफल्स ने भी उग्रवादियों पर फायर कर दिया।

ये भी पढ़ेंः अभी-अभी बॉर्डर पर नजर आये आतंकी: देखते ही सेना ने मारी गोली, मुठभेड़ जारी

असम रायफल्स का एक जवान घायल

मुठभेड़ में 6 उग्रवादियों के मारे जाने की जानकारी है, वहीं असम रायफल्स का एक जवान भी इस दौरान घायल हो गया। मुठभेड़ स्थल से बड़ी मात्रा में हथियारों के साथ कुछ युद्धक जैसी सामग्री बरामद हुई है। उग्रवादियों के मारे जाने की पुष्टि अरुणाचल प्रदेश के डीजीपी ने करते हुए जानकार दी कि सर्च अभियान अभी भी जारी है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News