झारखंड: मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 1 जवान शहीद, 4 घायल

झारखंड के दुमका जिले के तलदंगल के जंगलों में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने 5 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। साथ ही एक जवान शहीद हो गया जबकि चार अन्य जख्मी हो गए।

Update: 2019-06-02 04:28 GMT

दुमका: झारखंड में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया। प्रदेश के दुमका जिले के तलदंगल के जंगलों में जवानों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों ने 5 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। साथ ही एक जवान शहीद हो गया जबकि चार अन्य घायल हो गए।

यह भी पढ़ें...फिर दांव पर लगा लाखों परीक्षार्थियों का भविष्य, UPPSC की नई परीक्षाएं स्थगित

पुलिस अधीक्षक वाई एस रमेश ने बताया कि रविवार तड़के एसएसबी के जवाब जंगलों में खोज अभियान चला रहे थे। उसी दौरान तड़के करीब साढ़े तीन बजे माओवादियों ने जवानों पर गोलीबारी कर दी। उन्होंने बताया कि बल की जवाबी कार्रवाई में कम से कम पांच माओवादियों को गोली लगी। वे सभी जंगलों में भाग गए।

यह भी पढ़ें...एयर इंडिया घोटाला: अब ईडी ने पूछताछ के लिए इस बड़े नेता को भेजा समन

रमेश ने बताया कि मुठभेड़ में एसएसबी जवान नीरज छेत्री शहीद हो गए जबकि राजेश कुमार राय, सोनू कुमार, सतीश गुज्जर और करण कुमार जख्मी हो गए।अधिकारी ने बताया कि राय को इलाज के लिए विमान के जरिए रांची ले जाया गया है। वहीं अन्य जवानों को दुमका सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Tags:    

Similar News