Atul Subhash Case: अतुल सुभाष से शादी मेरी मर्जी के खिलाफ हुई.., निकिता के बयान से उलझा मामला
Atul Subhash Suicide Case: बीते जुलाई माह में फैमिली कोर्ट में अतुल और निकिता का दर्ज बयान सामने आए हैं। जिसमें निकिता सिंघानिया ने अपने बयान में कहा है कि उसकी शादी मर्जी के खिलाफ अतुल सुभाष से की गयी थी।;
निकिता बोलीः अतुल सुभाष से मेरी मर्जी के खिलाफ हुई थी शादी (सोशल मीडिया)
Atul Subhash Suicide Case: बेंगलुरू में एआई इंजीनियर अतुल सुभाष के आत्महत्या के मामले में रोजाना चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इंजीनियर अतुल सुभाष ने जहां मौत को गले लगाने से पहले सुसाइड नोट और वीडियो के जरिए अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया, भाई और सास पर गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं अब इस मामले में एक और नया पहलू सामने आ रहा है। दरअसल बीते जुलाई माह में फैमिली कोर्ट में अतुल और निकिता का दर्ज बयान सामने आए हैं। जिसमें निकिता सिंघानिया ने अपने बयान में कहा है कि उसकी शादी मर्जी के खिलाफ अतुल सुभाष से की गयी थी। उसने अपने माता-पिता के दबाव में अतुल से शादी की थी।
पिता को थी ह्दय की बीमारी
निकिता सिंघानिया के बयान के अनुसार उसके पिता को ह्दय की बीमारी थी। उनका दस साल से एम्स में इलाज चल रहा था। जिसे चलते उनकी मां निशा सिंघानिया ने उन्हें शादी करने के लिए मजबूर किया था। पिता की बीमारी का दबाव बनाते हुए उनकी मां ने शादी के लिए राजी किया था। निकिता ने यह भी कहा कि शादी के बाद यह बात उसने अतुल सुभाष को भी बतायी थी। यहीं नहीं निकिता ने ससुरालीजनों पर प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया था।
ससुराल वालों के खिलाफ भड़काती थी मां
अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया ने दर्ज बयान में यह भी कहा है कि शादी के बाद उसकी मां निशा सिंघानिया उसे दिन में लगभग चार से पांच बार कॉल करती थी। फोन पर वह ससुराल वालों के खिलाफ उसे भड़काती थी।
शादी के बाद मॉरीशस गए थे अतुल और निकिता
फैमिली कोर्ट में दर्ज बयान में निकिता सिंघानिया ने कहा कि उसकी अतुल सुभाष के साथ शादी 26 जून 2019 को वाराणसी के होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल में धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद अतुल और निकिता हनीमूम मनाने के लिए मॉरीशस गये थे। जिसका पूरा खर्च अतुल ने ही उठाया था। इसी दौरान उसने अतुल को बताया था कि उसका विवाह मर्जी के खिलाफ किया गया है।