फ्लाइट में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, इंडिगो ने दिया ये खास तोहफा

इंडिगो की तरफ से बयान जारी कर बताया गया है कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और फ्लाइट शाम 7:40 बजे बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उतरी। आगे बयान में कहा गया है कि हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि दिल्ली से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट 6E 122 में एक प्रीमैच्योर बच्चे का जन्म हुआ।

Update: 2020-10-07 17:54 GMT
इंडिगो की तरफ से बयान जारी कर बताया गया है कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और फ्लाइट शाम 7:40 बजे बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उतरी।

नई दिल्ली: दिल्ली से बेंगलुरू जा रही इंडिगो की फ्लाइट में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। इंडिगो की तरफ से बयान जारी कर बताया गया है कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और फ्लाइट शाम 7:40 बजे बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उतरी।

आगे बयान में कहा गया है कि हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि दिल्ली से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट 6E 122 में एक प्रीमैच्योर बच्चे का जन्म हुआ। आगे कोई विवरण उपलब्ध नहीं हैं। डिलीवरी की प्रक्रिया के दौरान उड़ान का संचालन सामान्य था।

दिल्ली-बेंगलुरु उड़ान संख्या 6E 122 के रास्ते में महिला ने बच्चे को जन्म दिया। यह उड़ान बुधवार शाम साढ़े सात बजे बेंगलुरु हवाई अड्डे पर उतरी। बेंगलुरु एयरपोर्ट पर फ्लाइट की लैंडिंग होते ही महिला और बच्चे का जोरदार तरीके से स्वागत हुआ।

यह भी पढ़ें...कोरोना पर अच्छी खबर, कोविड अस्पतालों में कम हुई ऑक्सीजन की मांग

मिली जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट में जन्म लेने वाले बच्चे को इंडिगो एयरलाइंस ने एक खास तोहफा दिया है। अब यह बच्चा पूरी जिंदगी फ्री में हवाई सफर कर सकेगा।

यह भी पढ़ें...RJD के पूर्व नेता की हत्या का मामला गरमाया, CM को चिट्ठी लिख तेजस्वी ने की ये मांग

यह भी पढ़ें...बिहार चुनाव में कितना असरदार होगा लोजपा फैक्टर, किसे नुकसान पहुंचाएंगे चिराग

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News