रेड अलर्ट जारी: बारिश से रहें सावधान, मौसम विभाग की कड़ी चेतावनी

रिमझिम बारिश का मौसम वैसे तो अपने अंतिम चरण में है लेकिन इसका असर कम नहीं हुआ है। कई राज्यों में तो हाल यह है कि बारिश थमने का ही नाम नहीं ले रही है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 48 घंटों में 10 से ज्यादा ऐसे राज्य है जहां जबरदस्त बारिश के तेज हवाएं भी चलेंगी।

Update:2023-06-13 13:52 IST
Rain

नई दिल्ली : रिमझिम बारिश का मौसम वैसे तो अपने अंतिम चरण में है लेकिन इसका असर कम नहीं हुआ है। कई राज्यों में तो हाल यह है कि बारिश थमने का ही नाम नहीं ले रही है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 48 घंटों में 10 से ज्यादा ऐसे राज्य है जहां जबरदस्त बारिश के तेज हवाएं भी चलेंगी।

यह भी देखें... बिक रही सरकारी कंपनियां! मोदी गर्वमेंट ने तैयार किया ये बड़ा प्लान

ट्रफ रेखा हुई सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से तेज और ठंडी हवाएं पूर्वांचल में आ रही हैं जिसके कारण रुक-रुक कर बारिश हो रही है। देश के पूर्वी भागों में बारिश की गतिविधियां एक बार फिर बढ़ने वाली हैं क्योंकि अरब सागर से पूर्वोत्तर भारत में एक ट्रफ रेखा सक्रिय हुई है।

दिल्ली- एनसीआर के लेकर मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही वहां का तापमान भी लुढ़का है। हवा में नमी आ गई है, जिसके चलते राजधानी और इसके आसपास के इलाकों का तापमान कम हुआ है।

मध्य प्रदेश के कई जिलों में बीते दो दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश में दो दिन तेज बारिश का अनुमान जताया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी, मिर्जापुर जैसे इलाकों में भी तेज बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं बिहार में इस समय सबसे ज्यादा बारिश का असर दिखाई दे रहा है।

यह भी देखें... दिखाई भारत की ताकत, मोदी ने तोड़ीं इमरान की उम्मीदें

13 जिलों में रेड अलर्ट

जानकारी के लिए बता दें कि मौसम विभाग ने 13 जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इसी के चलते कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हैं। पुणे में अब तक 12 की मौत महाराष्ट्र के पुणे में आई जोरदार बारिश के बाद अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

कई जगहों पर बारिश के हालत इतने गंभीर हो चुके है कि बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार को तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे मतलब कि 24 डिग्री सेल्सियस रहा।

खतरे की निशानी के मेंं मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, यूपी, हरियाणा, पंजाब, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश में मानसून जरूरत से ज्यादा मेहरबान रहेगा।

यह भी देखें... राजधानी लखनऊ में लगतार दो दिन से हो रही है तेज बारिश, देखें तस्वीरें

इसी के साथ हिमाचल प्रदेश में जारी हुआ अलर्ट पहाड़ों पर भी जोरदार बारिश का असर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश समेत शिमला, सोलन, मंडी, उना प्रमुख रूप से शामिल हैं। बारिश के चलते इन इलाको पर अलर्ट जारी किया गया है।

 

Tags:    

Similar News