पंजाब चुनाव: केजरीवाल का ऐलान, सुखबीर सिंह बदल के खिलाफ उतरेंगे भगवंत मान

Update: 2016-11-20 12:36 GMT

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के एमपी भगवंत मान अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल रविवार को सुखबीर सिंह बादल के विधानसभा क्षेत्र जलालाबाद में रैली करने पहुंचे। उन्होंने मंच से सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ भगवंत मान को उतारने का फैसला किया। इस पर भगवंत मान ने इस चुनौती को स्वीकार करते हुए कहा कि वह सुखबीर को दिखा देंगे कि जीत क्या होती है।

अरविंद केजरीवाल ने किया ट्वीट



पंजाब के संगरूर से सांसद हैं भगवंत

-43 वर्षीय मान पंजाब के संगरूर से आप सांसद हैं।

-भगवंत मान संसद परिसर में वीडियो शूट करने के चलते विवादों में घिरे थे।

-फिलहाल उनके खिलाफ इस मामले में संसदीय कमेटी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें ...केजरीवाल पर रवि शंकर प्रसाद का तंज, कहा- मोदी जी ने ही नील आर्मस्ट्रॉन्ग को चांद पर भेजा

केजरीवाल करेंगे 21 रैली

-केजरीवाल 20 नवंबर से 30 नवंबर के बीच पंजाब में 21 रैलियों को संबोधित करेंगे।

-उन्होंने अपनी रैली की शुरुआत जलालाबाद से की।



Tags:    

Similar News