भारत बंद: कई राज्यों में प्रदर्शन, आप का आरोप-सरकार ने केजरीवाल को किया नजरबंद

कृषि कानून के खिलाफ किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के बीच आम आदमी पार्टी ने बड़ा आरोप लगाया है। आप का कहना है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घर में ही नजरबंद कर दिया गया है।

Update: 2020-12-08 05:57 GMT
दिल्ली की सीमा पर हड्डियां गला देने वाले ठंड में अपनी मांगों को लेकर डटे किसानों ने सरकार संग बातचीत के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।

नई दिल्ली: केन्द्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। 11 राजनीतिक दलों ने किसानों का समर्थन किया है।

यूपी से लेकर बिहार और दिल्ली से लेकर पंजाब तक किसानों के समर्थन में जगह-जगह प्रदर्शन हो रहा है। ओडिशा, यूपी और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में ट्रेनें रोकी गई हैं।

हालांकि, किसान संगठनों ने सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक चक्का जाम की बात कही है। भारत बंद को देखते हुए गृह मंत्रालय ने राज्यों को एक दिन पहले ही एडवाइजरी जारी कर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने को कहा था।

किसान आन्दोलन (फोटो:सोशल मीडिया)

भारत बंद: CM खट्टर के कार्यक्रम से पहले बवाल, किसानों ने उखाड़ फेंके टेंट

AAP का आरोप- केजरीवाल हुए नजरबंद

कृषि कानून के खिलाफ किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के बीच आम आदमी पार्टी ने बड़ा आरोप लगाया है। आप का कहना है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घर में ही नजरबंद कर दिया गया है।

बीते दिन जब से अरविंद केजरीवाल सिंधु बॉर्डर से वापस आए हैं, तभी से घर के बाहर नजरबंद के हालात बनाए हुए हैं।

आम आदमी पार्टी का कहना है कि घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अब बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है।इसकी वजह से दिल्ली सीएम की सभी बैठकें रद्द हो गई हैं।

शेरे पंजाब का शेर शाम सिंह अटारीवाला, जानिए इनके बारे में सबकुछ

बंगाल में किसानों के समर्थन में निकाला गया मार्च

भारत बंद का असर अलग-अलग राज्यों में दिख रहा है।बंगाल में ट्रेड यूनियन ने किसानों के समर्थन में मार्च निकाला, तो वहीं बिहार के दरभंगा में राजद कार्यकर्ताओं ने कानून के विरोध में टायर फूंक दिए।

चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात (फोटो:सोशल मीडिया)

राज्यों में कड़ी की गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर फोर्स

किसानों के भारत बंद को देखते हुए अलग-अलग राज्यों में सुरक्षा बढ़ाई गई है।बिहार में कड़ी सुरक्षा है और कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों पर एक्शन का निर्देश दिया गया है। दिल्ली के सिंधु बॉर्डर पर बंद को देखते हुए पुलिस तैनात है। साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों में राजनीतिक दल सड़कों पर उतरे हैं।

चुनौती बना भारत बंद: भाजपा शासित राज्यों में अलर्ट पुलिस, इन पर कड़ी नजर

न्यूजट्रैक के नए ऐप से खुद को रक्खें लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड । हमारा ऐप एंड्राइड प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें - Newstrack App

Tags:    

Similar News