बड़ा हादसा: कुछ मिनटों में ढह गई इमारत, 2 लोगों की मौत और 5 घायल

मुंबई के पास स्थित भिवंडी के शांति नगर इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिर गई है। घटना में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं। अभी तक 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों को पास के IGM अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इमारत के मलबे में कई और लोग फंसे हो सकते हैं। बचाव कार्य शुरू हो गया है।

Update: 2019-08-24 03:29 GMT

मुंबई: मुंबई के पास स्थित भिवंडी के शांति नगर इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिर गई है। घटना में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं। अभी तक 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों को पास के IGM अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इमारत के मलबे में कई और लोग फंसे हो सकते हैं। बचाव कार्य शुरू हो गया है।

ये भी देखें:जन्माष्टमी के अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं : राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद

आठ साल पहले हुआ था निर्माण

आपको बता दें कि मिली जानकारी के अनुसार इमारत का निर्माण आठ साल पहले हुआ था। इस इमारत का निर्माण अवैध बताया गया है। रात में बिल्डिंग का कॉलम हिलने लगा था। उसके बाद इमारत में हंगामा मच गया था। इससे पहले कि इमारत पूरी तरह खाली होती यह हादसा हो गया। जबकि महानगरपालिका का दावा है कि उसने बिल्डिंग खाली करवा ली थी, लेकिन कुछ लोग बिना इजाज़त लिए वापस बिल्डिंग में चले गए थे। इस बीच खाली होने से पहले ही इमारत ताश के पत्तों की तरह गिर गई। निगम अधिकारी, पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंच गया है। लोगों को बचाने का काम जारी है।

रात 8:00 बजे बिल्डिंग हिलने लगी थी

भिवंडी नगरपालिका के अनुसार, शुक्रवार शाम 7:30 से 8 के बीच में बिल्डिंग हिलने लगी थी, जिसके बाद 9:30 बजे देर रात भिवंडी महानगरपालिका के कंट्रोल रूम में कॉल आया। इसके बाद महानगरपालिका के कुछ अधिकारी मौके पर पहुंचे और बिल्डिंग खाली करवा ली, लेकिन 5 लोग बिल्डिंग में वापस अपना सामान लेने गए थे। इस दौरान पूरी बिल्डिंग ढह गई।

ये भी देखें:फ्रांस के मंदिरों में जन्माष्टमी की धूम, पेरिस के इस्कॉन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी डॉग स्कॉड के जरिए मलबे के नीचे फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं। इससे पहले मुंबई के डोंगरी में भी बिल्डिंग गिरने से बड़ा हादसा हुआ था। इसमें 14 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। कड़ी मशक्कत के बाद 23 लोगों को बचाया गया था। राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए और सभी घायलों को 50-50 हजार रुपए मुआवजा देने की घोषणा की थी। इसके साथ ही राज्य सरकार ने सभी घायलों के इलाज का भी खर्च उठाने का फैसला किया था।

Tags:    

Similar News