Madhya Pradesh : ज्योतिरादित्य सिंधिया जाएंगे राज्यसभा

Update: 2020-01-03 06:47 GMT

भोपाल: मध्यप्रदेश में सरकार बना लेने वाली कांग्रेस ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा भेजने के जुगत में है। दरअसल, 9 अप्रैल 2020 को मध्य प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटें खाली होने वाली हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा और भाजपा के ही वरिष्ठ नेता सत्यनारायण जटिया का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इन तीन सीटों में से दो पर कांग्रेस अब तक पूरे तरीके से कब्जा जमाती हुई नजर आ रही है। पहली सीट तो दिग्विजय सिंह के लिए पहले से ही आरक्षित है। दूसरी सीट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया को स्थापित कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें :इन राज्यों को ठंड से मिली राहत, तो बर्फबारी और बारिश से यहां बढ़ी सर्दी

लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया को इसके साथ ही तीसरी बार सांसद तो बनेंगे लेकिन इस दफा उनका सदन कोई और ही होगा। अब तक लोकसभा में ही सांसद की भूमिका निभाने वाले सिंधिया अब राज्यसभा में कांग्रेस के दिए हुए दायित्व का निर्वाहन करेंगे। राज्यसभा में सिंधिया पहली बार पहुंचेगे। पिछले दिनों सिंधिया की पार्टी से रार इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि उन्होंने ट्विटर से पार्टी के सारे पद और जानकारी हटा दी थी। इसके बाद यह लगने लगा था कि वे कांग्रेस को नमस्ते कहने वाले हैं। हालांकि उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनका पार्टी छोडऩे का कोई इरादा नहीं है।

यह भी पढ़ें :पीएम मोदी ने कहा- कृषि में सहायक टेक्नॉलजी के क्षेत्र में क्रांति की जरूरत

सिंधिया की वापसी झारखंड चुनाव में स्टार प्रचारक की भूमिका के बाद हुई। उन्हें पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची में जगह दी जो महाराष्ट्र और हरियाणा में नहीं दे सके थे। चुनाव प्रचार के बाद इंदौर लौटे सिंधिया ने जोश में आ कर यह भविष्यवाणी कर दी थी कि कांग्रेस, राजद और झामुमो महागठबंधन के साथ चुनाव जीत रही है। उनकी भविष्यवाणी काम भी कर गई। भले इसके पीछे कारण जो भी रहा हो। अब जबकि उन्हें राज्यसभा भेजे जाने की पूरी तैयारी कर ली गई है, अब यह देखना है कि वह पार्टी के लिए कितने उपयोगी साबित होते हैं।

 

Tags:    

Similar News