दिल्ली हिंसा पर बड़ी खबर: देश छोड़ कर भाग रहा था आरोपी, प्लान हुआ फेल

26 जनवरी को हुई हिंसा मामले में बड़ी खबर आ रही है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से एक गिरफ्तार किया गया आरोपी बड़ा अपराधी है। इन दोनों में लालकिले में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला किया था। ये दोनों देश छोड़कर जाने की फिराक में थे।

Update: 2021-03-10 04:56 GMT
26 जनवरी की हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से एक गिरफ्तार किया गया आरोपी बड़ा अपराधी है।

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी को हुई हिंसा मामले में बड़ी खबर आ रही है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से एक गिरफ्तार किया गया आरोपी बड़ा अपराधी है। इन दोनों में लालकिले में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला किया था। ये दोनों देश छोड़कर जाने की फिराक में थे। लेकिन उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से ही पकड़ लिया गया है। उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी था।

ये भी पढ़ें...जल्दी करें: बहुत सस्ता हुआ सोना, तेजी से गिरे दाम

IGI एयरपोर्ट से पकड़ा गया

दिल्ली पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनमें से एक मनजिंदर जीत सिंह डच नागरिक है जो ब्रिटेन में रहता है। इसे IGI एयरपोर्ट से पकड़ा गया है। इस पर दावा है कि जीत सिंह फर्जी दस्तावेजों के सहारे विदेश भागने की फिराक में था। आरोपी मनिंदरजीत सिंह के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी हुआ था और वह पहले से दो आपराधिक मामलों में वांछित था।

और दूसरा आरोपी खेमप्रीत सिंह है जिसने फरसे के साथ एक पुलिसकर्मी पर हमला किया था। और यह भी तब से फरार था। ऐसे में दिल्ली पुलिस के अनुसार, आरोपी मनिंदरजीत सिंह लाल किला हिंसा मामले में शामिल था। वह भाला लेकर लाल किला पहुंचा था और लोगों को भड़का रहा था।

फोटो-सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें...भूकंप के तीन झटके: थर्रा गए हिमाचल के पहाड़, प्रलय का डर, घबराए हुए हैं लोग

कई जगहों पर छापेमारी

साथ ही मनिंदरजीत की तलाश में दिल्ली पुलिस ने पंजाब के कई जगहों पर छापेमारी की थी, लेकिन वह अंडरग्राउंड हो गया था। मुखबिर की सूचना पर उसे दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसके अलावा दिल्ली पुलिस का कहना है कि मनिंदरजीत सिंह आदतन अपराधी है, पहले भी उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं। आरोपी मनिंदरजीत सिंह के पिता एक डच (नीदरलैंड) नेशनल हैं। उनका जन्म भारत में हुआ था, लेकिन वह नीदरलैंड चले गए थे, यही वजह है कि मनिंदरजीत सिंह को भी डच नागरिकता मिली हुई है। वह अपने परिवार के साथ ब्रिटेन में रहता था।

दूसरे आरोपी खेमप्रीत को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर लाल किला हिंसा में शामिल होने का आरोप है। इसके बारे में पुलिस का कहना है कि हमारे पास सीसीटीवी फुटेज है, जिसमें खेमप्रीत हाथ में फर्सा लेकर लाल किले के अंदर घुस रहा है और वहां पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर रहा है।

ये भी पढ़ें...Video: महिला MLA के गाल छू रहे TMC सांसद, BJP नेता ने उठा दिया बड़ा सवाल

Tags:    

Similar News