पुलिस कैंप में चली गोलियां: दो कांस्टेबलों की हुई मौत, मची अफरातफरी

पटना में स्थित बिहार मिलिट्री पुलिस कैंप में मंगलवार को गोलियों की आवाज से अफरातफरी मच गयी। पता चला कि कैंप में ही दो कांस्टेबलों ने खुद को गोली मार ली।

Update:2020-09-01 11:13 IST
पटना में स्थित बिहार मिलिट्री पुलिस कैंप में मंगलवार को गोलियों की आवाज से अफरातफरी मच गयी। पता चला कि कैंप में ही दो कांस्टेबलों ने खुद को गोली मार ली।

पटना: बिहार से बड़ी खबर आ रही है। पटना में स्थित बिहार मिलिट्री पुलिस (BMP) कैंप में फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि दो पुलिस कांस्टेबलों को गोली लगी है। जानकारी के मुताबिक, एक महिला और पुरुष कांस्टेबल ने पुलिस कैंप में खुद को गोली मार ली। इस घटना से बीएमपी वन के कैंप में हड़कंप मच गया।

बिहार पुलिस कैंप में चली गोलियां:

मामला बिहार पुलिस का है। राजधानी पटना में स्थित बिहार मिलिट्री पुलिस कैंप में मंगलवार को गोलियों की आवाज से अफरातफरी मच गयी। पता चला कि कैंप में ही दो कांस्टेबलों ने खुद को गोली मार ली। इनमे एक महिला सिपाही भी थी। घटना से पूरे पुलिस विभाग में और पुलिस कैंप में हड़कंप मच गया है। दोनों सिपाहियों के परिजनों से सम्पर्क किया जा रहा है। मृतकों की पहचान अमर सुब्बा और वर्षा टिग्गा के रूप में हुई है। दोनों के शव एक ही जगह मिले है, जहां एसएलआर रायफल भी गिरी हुई है।

महिला और पुरुष कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली

पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा को जैसे ही मामले की जानकारी हुई, वे मौके पर पहुँच गए। कई बड़े अफसर घटना स्थल पर मौजूद है। एसएसपी ने इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जांच कराई जा रही है। मौके पर एफएसएल टीम भी पहुँच गयी है।

ये भी पढ़ेँः बैंक ने दिया झटका: लागू किया ये नियम, खाताधारकों की बढ़ी चिंता

जाँच में जुटी पुलिस, अधिकारी मौके पर

पता लगाया जा रहा है कि महिला और पुरुष कांस्टेबल ने खुद को इस कारण गोली मारी। इस बारे में साथी पुलिसकर्मियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं दोनों पुलिसकर्मियों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए गए है। उनके ख़ुदकुशी करने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News