बड़ा धमाका: हिला बिहार- दहशत में लोग, बाढ़ के बाद ये आफत

बिहार में तो मानों ग्रहण सा लग गया हो। यहां तक बाढ़ का प्रकोप अभी भी बना हुआ है। और अब एक बड़ा हादसा और हो गया है। ये हादसा बिहार की राजधानी पटना में हुआ है। जहां एक पेट्रोल पंप में बड़ा भीषण धमाका हो गया है। जिसके बाद से भयानक आग से अफरा-तफरी और कोहराम मचा हुआ है। 

Update: 2023-06-30 11:31 GMT
बड़े धमाके से हिला बिहार: दहशत में लोग, बाढ़ के बाद ये आफत

नई दिल्ली : बिहार में तो मानों ग्रहण सा लग गया हो। बिहार में परेशानियां कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। कुछ महीने पहले दिमागी बुखार फिर बारिश-बाढ़, उसके बाद उससे फैली बीमारियां एक के बाद एक आपदा बनी ही रहती है। यहां तक बाढ़ का प्रकोप अभी भी बना हुआ है। और अब एक बड़ा हादसा और हो गया है। ये हादसा बिहार की राजधानी पटना में हुआ है। जहां एक पेट्रोल पंप में बड़ा भीषण धमाका हो गया है। जिसके बाद से भयानक आग से अफरा-तफरी और कोहराम मचा हुआ है।

यह भी देखें... आतंकी हमले के फिराक में पकिस्तान: अमृतसर, पठानकोट में ऑरेंज अलर्ट जारी

टंकी में हुआ था ब्लास्ट

स्थानीय जानकारों ने बताया कि पेट्रोल पंप में पेट्रोल की टंकी ब्‍लास्‍ट कर गयी थी। यह पेट्रोल पंप पटना के राजेंद्र नगर के पास दिनकर चौराह पर था। यह घटना बुधवार की है। वहां के स्थायी निवासी अब इस हादसा से डरे हुए हैं। एक हिसाब से कहा जाए तो बिहार में परेशानियां का पहाड़ टूट पड़ा है कई दिनों से।

शायद सिगरेट से लगी आग

वैसे ही बाढ़ ने लोगों की जिंदगी पर रूके हुए पानी की तरह बना दिया है और इसके बाद समय-समय पर आती ये आपदाएं। अपनी जिंदगी को अच्छे से जीना लोगों के लिए एक चुनौती बन गई है।

ये तो बात की बात हुई लेकिन हुए ब्लास्ट से आग लग गई थी, जिसके बाद से चारों तरफ से पानी में घिरे लोगों की परेशानी तो बहुत ही विकट है। ब्लास्ट से लगी इस आग ने देखते ही देखते अपना भी भीषण रूप धारण कर लिया है। लेकिन किसी प्रकार स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया है।

जिस तरह लौहा लौहे को ही काटता है उसी प्रकार वहां के निवासियाें ने आपदा से ही आपदा का निवारण किया है। बाढ़ के पानी से आग को बुझाकर। हालांकि बाढ़ से लोगों को बचाने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने मंगलवार को 500 से अधिक लोगों को बाहर निकाला है।

यह भी देखें... चीन के सैन्य शक्ति प्रदर्शन के बाद भारत में शुरू युद्ध की तैयारियां

अभी भी रेसक्यू ऑपरेशन जारी है। बाढ़ से त्रस्त बड़ी आबादी जलजमाव के कारण घरों में कैद है। इसके साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि जहां ये टंकी ब्लास्ट का भीषण हादसा हुआ है वहां एक दिन पहले से ही पेट्रोल रिस रहा था।

इस स्थिति में आशंका है कि किसी ने जलती सिगरेट फेंक दी और ये बड़ा धमाका हो गया। ब्‍लास्‍ट किए जाने की वजह से पानी पर पेट्रोल तेजी से फैल गया। बताया जा रहा है कि करीब 100 से 150 लीटर तक पेट्रोल बह गया। और जहां तक पेट्रोल फैलता चला गया, आग भी वहां तक लगती गई। फिलहाल अब आग पर काबू पा लिया गया है।

यह भी देखें... सावधान! मौसम विभाग ने दी चेतावनी, 12 राज्यों में बारिश का मचेगा कहर

Tags:    

Similar News