प्रोटेम स्पीकर ने 'ममता' को भेजी रामायण की प्रति, कहा-'दीदी' आप गुस्सा मत होइए

प्रोटेम स्पीकर और हुजूर क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा ने लिखा है- भगवान श्रीराम का मंदिर बनने वाला है और इससे ममता नाराज हैं। ममता को राम नाम के उद्घोष से नफरत हैं। ममता दीदी मेरी आपसे प्रार्थना है कि जय श्रीराम बोलना सीखो।

Update: 2021-01-24 10:30 GMT
प्रोटेम स्पीकर और हुजूर क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा ने लिखा है ममता को राम नाम के उद्घोष से नफरत हैं। ममता दीदी मेरी आपसे प्रार्थना है कि जय श्रीराम बोलना सीखो।

कोलकाता: मध्यप्रदेश के प्रोटेम स्पीकर और हुजूर क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को रामायण की एक प्रति भेजी है। साथ ही ममता बनर्जी को राम का नाम जपने की सलाह दी है। उन्होंने ट्वीटर के माध्यम से लोगों को इस बारें में अवगत कराया है।

बीजेपी नेता ने ट्वीट करते हुए लिखा है- 'ममता दीदी भगवान राम का नाम जपो। मैं आपको रामायण की एक पुस्तक भेज रहा हूं। रामायण को पढ़िए।

उम्मीद करता हूं कि आपको सद्बुद्धि आएगी। जैसे पूरी दुनिया में प्रभु श्रीराम के भक्त हैं, आप भी रामायण पढ़कर उनकी भक्त हो जाएंगी और जय श्रीराम का नाम जपने लगेंगी।'



श्रीराम के नारे से भड़कीं ममता बनर्जी, PM मोदी के मंच पर बोलने से किया इंकार

राम का मंदिर बनने से ममता नाराज: रामेश्वर शर्मा

भाजपा नेता ने कहा,- सालों के इंतजार के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनने वाला है। इसके लिए देशभर में समर्पण निधि अभियान चल रहा है जो 15 फरवरी तक चलेगा। इसमें हर वर्ग के लोग अपनी श्रद्धा अनुसार दान दे रहे हैं। ममता दीदी, आप भगवान श्रीराम के नारों से गुस्सा मत होइए।

प्रोटेम स्पीकर ने 'ममता' को भेजी रामायण की प्रति, कहा-'दीदी' आप गुस्सा मत होइए (फोटो:सोशल मीडिया)

बंगाल में भयानक झड़प: कई गाड़ियों में लगाई आग, बीजेपी-टीएमसी में टकराव

जय श्रीराम बोलना सीखो दीदी: रामेश्वर शर्मा

उन्होंने आगे लिखा है- भगवान श्रीराम का मंदिर बनने वाला है और इससे ममता नाराज हैं। ममता को राम नाम के उद्घोष से नफरत हैं। ममता दीदी मेरी आपसे प्रार्थना है कि जय श्रीराम बोलना सीखो।

भगवान राम का विरोध करना बंद करो। बंगाल में एक कार्यक्रम के दौरान आपने भगवान राम का अपमान किया है। बंगाल की जनता विधानसभा चुनाव में आपको सबक सिखाएगी।

प्रोटेम स्पीकर ने 'ममता' को भेजी रामायण की प्रति, कहा-'दीदी' आप गुस्सा मत होइए (फोटो:सोशल मीडिया)

TMC ने जगमोहन डालमिया की बेटी को पार्टी से निकाला, पार्टी पर खड़े किए थे सवाल

Tags:    

Similar News