CAA के समर्थन में BJP की हुंकार, जेपी नड्डा की अगुवाई में मार्च निकालेगी भाजपा

जहां एक तरफ पूरे देश में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अब बीजेपी कोलकाता में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में एक मार्च करने वाली है।

Update: 2019-12-22 07:05 GMT

नई दिल्ली: जहां एक तरफ पूरे देश में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अब बीजेपी कोलकाता में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में एक मार्च करने वाली है। बीजेपी 23 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में मार्च करेगी। वहीं इस मार्च की अगुवाई बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा करने वाले हैं।

बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और एनआरसी (NRC) को लेकर देशभर में हिंसक प्रदर्शन हो रहा है। लोग इस कानून का जमकर विरोध कर रहे हैं। हालांकि कई लोगों के इस एक्ट का समर्थन भी किया है।

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जमकर हिंसा हुई। इस हिंसा के दौरान यूपी में कई लोगों की मौत हो गई। बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से शांति की अपील की।

यह भी पढ़ें: 24 दिसंबर तक बंद सभी स्कूल: जारी हुआ आदेश, कड़ाके की ठंड का असर

पश्चिम उत्तर प्रदेश में हिंसा की सबसे ज्यादा घटनाएं

पश्चिम उत्तर प्रदेश में हिंसा की सबसे ज्यादा घटनाएं हुई हैं। जुमे की नमाज के बाद बुलंदशहर से लेकर मेरठ, हापुड़, अमरोहा, शामली, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, हाथरस और सहारनपुर तक लोग सड़कों पर उतर आए। तो वहीं गोरखपुर, सीतापुर, वाराणसी, कानपुर, एटा, बहराइच, फैजाबाद, भदोही, फिरोजबाद में प्रदर्शन हुए।

यह भी पढ़ें: साल का सबसे छोटा दिन और लंबी रात है आज, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

उत्तर प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर प्रदर्शन शांति पूर्ण नहीं रहा, लेकिन हर जगह पत्थरबाजी, आगजनी की घचटनाएं सामने आई हैं। हिसंक प्रदर्शन को देखते हुए यूपी और दिल्ली में हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी कर दी गई है और 21 जिलों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। इससे पहले गुरुवार और शुक्रवार को भी प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए थे।

दिल्ली के दरियागंज में भीड़ ने हिंसक प्रदर्शन किए गाड़ियों को आग लगा दी पुलिस पर पथराव किए। दिल्ली के जामा मस्जिद, सीलमपुर और जामिया नगर में भी प्रदर्शन हुए।

यहां भी हुआ हिंसक प्रदर्शन

वहीं पटना में विकासशील इंसान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ की है। वीआईपी के कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़ दिए और हंगामा किया। तो वहीं चेन्नई में लेफ्ट विरोध प्रदर्शन कर रहा है। बिहार में कैमूर जिले के मोहनिया में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने रेल ट्रैक को जाम कर दिया। इसके पहले पश्चिम बंगाल में उपद्रवियों ने हिंसा फैलाई थी। वहां पर उन्होंने कई ट्रेनों और बसों में लगा दी थी। इस दौरान पुलिस पर भी हमला किया था।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान दाग रहा दनादन गोलियां: सेना न करती ऐसा तो दहल जाता कश्मीर

Tags:    

Similar News