फूट-फूट कर रोये दिग्गज अभिनेता, मां के निधन पर घर में पसरा मातम

बॉलीवुड के मझे हुए अभिनेता इरफ़ान खान की मां का सईदा बेगम का 82 साल की उमर में शनिवार को जयपुर में निधन हो गया। वो टोंक के नवाब परिवार से ताल्लुख रखती थीं

Update: 2020-04-25 12:55 GMT

बॉलीवुड से एक दुखभरी खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड के मझे हुए अभिनेता इरफ़ान खान की मां का सईदा बेगम का 82 साल की उमर में शनिवार को जयपुर में निधन हो गया। काफी दिनों से उनकी तबियत ठीक नहीं चल रही थी। जिसके चलते शनिवार को उन्होंने अपने घर पर अंतिम सांस ली। इरफ़ान टोंक के नवाब खानदान से ताल्लुक रखते हैं। सईदा बेगम के निधन की खबर आते ही पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

काफी समय से थीं बीमार

राजस्थान के टोंक के नवाब खानदान से ताल्लुक रखने वाले बॉलीवुड मशहूर अभिनेता इरफ़ान की मां का निधन हो गया। जिसके बाद पूरा परिवार शोकागुल है। परिवार की ओर से बताया गया कि सईदा बेगम काफी दिनों से बीमार चल रहीं थीं। ये बीमारी उन्हें बढ़ती उम्र के चलते थी। बॉलीवुड अभिनेता का बचपन भी टोंक में ही बीता है। बचपन में इरफ़ान भी अपने माता-पिता के साथ वहीँ रहते थे। ज्ञात हो कि इरफ़ान खान खुद काफी दिनों से एक प्रकार के कैंसर से गुजर रहे हैं। साल 2017 से इरफ़ान फिल्मों से दूर हैं।

ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 10 नए लोग कोरोना पॉजिटिव, अब तक 40 संक्रमित

और लन्दन में अपनी गंभीर बीमारी का इलाज करा रहे थे। जिसके बाद वहाँ से लौटने के बाद उन्होंने अपनी मच अवेटेड फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग पूरी की। लेकिन फिल्म की शूटिंग ख़तम करने बाद इरफ़ान फिर लंदन अपनी बीमारी के चेकअप के लिए चले गए। ज्ञात हो कि इरफ़ान की फिल्म लॉकडाउन शुरू होने से कुछ ही दिन पहले रिलीज हुई थी। उसके बाद लॉकडाउन लागू होन जाने के चलते फिल्म को अपेक्षा अनुसार दर्शक नहीं मिल सके।

2017 में इरफ़ान को हुई थी गंभीर बीमारी

हिंदी मीडियम, पान सिंह तोमर, और हासिल जैसी कई सुपरहिट व क्लासिक फ़िल्में बॉलीवुड को देने वाले अभिनेता को 2017 में अचानक खुद को एक एक गंभीर बिमारी होने का पता चला था। जिसके बाद अभिनेता इरफ़ान खान अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग बीच में छोड़ कर लंदन में इलाज कराने चले गए थे। अभिनेता ने अपनी बिमारी की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर अस्पताल से अपना एक वीडियो जारी करके दी थी। उस वीडियो में इरफ़ान काफी कमजोर लग रहे थे। अभिनेता ने वीडियो में बताया था कि अभी तक उन्हें ये नहीं पता है कि उन्हें जिस बीमारी ने घेरा है उसका नाम क्या है। लेकिन डॉक्टर्स ने बताया है कि ये बेहद खतरनाक बिमारी है जो 1 लाख लोगों में 1 लोग को होती है।

ये भी पढ़ें- शरीर में है एंटीबॉडीज, तो कोरोना को हरा देंगे, जानिए क्या है इस दावे का सच

और वो 1 मैं हूँ। इरफ़ान के इस वीडियो के बाद बॉलीवुड समेत उनके सारे चाहने वाले काफी डर गए थे। और अभिनेता के जल्द स्वस्थ होने की दुआ करने लगे थे। उसके बाद अभिनेता टाइम टू टाइम वीडियो जारी करके अपने स्वास्थ की जानकारी देते रहते थे। बिमारी से इलाज के बाद अभिनेता ने वापस आकर अपनी फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग पूरी की लेकिन उसकी रिलीज से पहले अभिनेता बिमारी के चेकअप के लिए वापस लंदन चले गए। जिसके चलते वो फिल्म का प्रमोशन नहीं कर पाए थे। ऐसे में उनके लिए अपनी मां के निधन की खबर काफी दुखद है।

Tags:    

Similar News