लुप्तप्राय जानवरों के संरक्षण के लिए पर्यावरण मंत्रालय का अभियान

बाघ, पेंगोलिन और स्टार कछुआ जैसे बेहद लुप्तप्राय प्राणियों के संरक्षण के लिए पर्यावरण मंत्रालय ने देश के बड़े हवाई अड्डे पर अभियान शुरू किया है।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवैध व्यापार के लिए इन जानवरों का शिकार किया जाता है

Update: 2019-05-21 15:34 GMT

नयी दिल्ली: बाघ, पेंगोलिन और स्टार कछुआ जैसे बेहद लुप्तप्राय प्राणियों के संरक्षण के लिए पर्यावरण मंत्रालय ने देश के बड़े हवाई अड्डे पर अभियान शुरू किया है।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवैध व्यापार के लिए इन जानवरों का शिकार किया जाता है और इस वजह से इनके लुप्त होने का खतरा मंडरा रहा है।

यह भी पढ़ें.....तुलसी के पौधे का आप रखें ध्यान, वो रखेंगी आपका और पर्यावरण का ख्याल

22 मई को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के पहले ‘नॉट ऑल एनिमल्स माइग्रेट बाय च्वाइस’ अभियान शुरू किया गया। पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के सचिव सी के मिश्रा और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण की सद्भावना दूत दीया मिर्जा ने अभियान की शुरूआत की।

यह भी पढ़ें.....मुक्केबाज नारवाल ने युवा ओलंपिक चैंपियन आगस्टिन को हराया

वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी), संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण और जीएमआर ग्रुप भी इस अभियान का हिस्सा है ।

अभियान के पहले चरण में बाघ, पेंगोलिन, स्टार कछुआ और तोक्यो गीको को चुना गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अवैध व्यापार के कारण इन प्राणियों पर खतरा मंडरा रहा है।

एक बयान में बताया गया कि अभियान का मकसद वन्य जीवों के संरक्षण, तस्करी की रोकथाम, वन्यजीव उत्पादों की मांग में कमी लाने के लिए लोगों के बीच जागरुकता बढाना है ।

Tags:    

Similar News