Cat Temple in India: यहां होती है बिल्ली की खूब धूमधाम से पूजा, कभी गलती से भी न बोलना कुछ उल्टा

Most Weird Temple In India: कर्नाटक के मांड्या (Mandya) जिले से 30 किलोमीटर दूर बेक्कालेले (Bekkalale Village) गांव में बिल्ली का एक अनोखा मंदिर है। इस अद्भुत मंदिर में बिल्ली की पूजा बहुत धूमधाम से की जाती है।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2022-10-10 07:42 GMT

बिल्ली मंदिर (फोटो-सोशल मीडिया)

Most Weird Temple In India: वैसे तो हिंदू धर्म में बिल्ली को अशुभ माना जाता है। इस हद तक बिल्ली को लेकर लोगों की मान्यता है कि अगर कहीं जाते समय बिल्ली रास्ता काट दें या दिख ही जाए तो लोग कुछ देर के लिए जाते हैं और पानी पीकर टोटका करते हैं। लेकिन हम आपको एक ऐसी जानकारी देने जा रहे है जिसे सुनकर आपको बेहद हैरानी होगी। जीं हां जिन बिल्लियों को हम इतना अशुभ मानते हैं घर में आते ही भगा देते हैं उन्ही बिल्लियां का कर्नाटक में एक मंदिर है। इस मंदिर में बिल्ली की पूजा की जाती है। और तो और इस अनोखे मंदिर बीते 1000 साल से बिल्ली की पूजा होती आ रही है।

जीं हां हो गई न हैरानी! लेकिन ये सच है कि कर्नाटक के मांड्या (Mandya) जिले से 30 किलोमीटर दूर बेक्कालेले (Bekkalale Village) गांव में बिल्ली का एक अनोखा मंदिर है। इस अद्भुत मंदिर में बिल्ली की पूजा बहुत धूमधाम से की जाती है। बता दें, इस अनोखे गांव का नाम कन्नड़ के बेक्कू शब्द पर पड़ा है। इस बेक्कू शब्द का मतलब बिल्ली होता है। बताया जाता है कि इस अनोखे गांव के लोग बिल्ली को देवी का अवतार मानते हैं। बिल्ली की बहुत विधि-विधान पूर्वक पूजा भी करते हैं। इस गांव के लोग बिल्ली को देवी मनगम्मा का अवतार मानते हैं।

क्या है मान्यता के पीछे की वजह

बिल्ली मंदिर को लेकर लोगों की मान्यता है कि देवी मनगम्मा ने बिल्ली का रूप धारण करके कर्नाटक के इस गांव में प्रवेश किया था। देवी मनगम्मा ने गांव वालों की बुरी शक्तियों से रक्षा की थी। फिर उसके बाद उसी जगह पर एक बांबी बन गई थी। तभी से ये मान्यता चली आ रही है और लोग बिल्ली की पूजा करते हैं।

वैसे आपको ये बात थोड़ी न बल्कि बहुत ही अजीब लग रही होगी, लेकिन जिस बिल्ली को आप नकारात्मक सोचते हैं, उसी बिल्ली को कर्नाटक के लोग देवी स्वरूप पूजते हैं। 

इस अनोखे अद्भुत मंदिर के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, कर्नाटक के इस गांव के लोग बिल्ली को लेकर बहुत संवेदनशील रहते हैं। उनकी रक्षा करने में विश्वास रखते हैं। साथ ही ये भी कहा जाता है कि इस गांव में अगर कोई बिल्ली को जरा सा भी नुकसान पहुंचाता है तो उसे फौरन गांव से बाहर कर दिया जाता है। तो ऐसे में अगर आप कर्नाटक जाते हैं तो गलती से भी बिल्ली से बुरा व्यवहार न कीजेगा, नही तो वहां के लोग आपके साथ बुरा व्यवहार करने में एक बार भी नहीं सोचेंगे।

Tags:    

Similar News