CBI ने की 19 राज्यों में अचानक छापेमारी, भ्रष्टाचारियों की टेंशन टाइट

देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए बड़ी मुहिम चलाई जा रही है। देश के 19 राज्यो में 110 जगहों पर सीबीआई की टीम ने छापे मारे हैं। भ्रष्टाचार के एक दो नहीं 30 केस को लेकर सीबीआई की राष्ट्रीय छापेमारी चल रही है।

Update: 2019-07-09 08:30 GMT
घोटालों में सीबीआई जांच से हड़कंप, बडे नताओं व अफसरों तक पहुंची आंच

नई दिल्ली : देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए बड़ी मुहिम चलाई जा रही है। केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई द्वारा मंगलवार को देशभर में 110 जगहों पर छापेमारी की जा रही है। भ्रष्टाचार के एक दो नहीं 30 केस को लेकर सीबीआई की राष्ट्रीय छापेमारी चल रही है। यह छापेमारी 19 राज्यों में अलग अलग जगहों पर की जा रही है। सीबीआई ने भ्रष्टाचार, आपराधिक दुराचार और हथियारों की तस्करी से संबंधित 30 अलग अलग केस दर्ज किए हैं।

यह भी देखें... लखनऊ विश्वविद्यालय: राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका बताते डॉ. दिनेश शर्मा

आपको बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह के कश्मीर में भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू किए गए अभियान के बाद यह कदम उठाया गया है।

केंद्र सरकार ने सीबीआई को कड़े निर्देश दिए हैं कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस रखा जाएगा। साथ ही किसी भी भ्रष्टाचारी को छोड़ा नहीं जाएगा।

यही कारण है कि 2006-07 से बाद सीबीआई ने आज फिर भ्रष्टाचार को लेकर इतने बड़े पैमाने पर छापेमारी की है। छापेमारी में अभी तक जो दस्तावेज मिले हैं उनके आधार पर करीब 20 मामले दर्ज किए गए हैं।

Tags:    

Similar News