चंद्रयान 2 के सफल प्रक्षेपण पर PM मोदी ने दी बधाई, बताया- इसलिए अलग है भारत का मिशन

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो) ने चंद्रयान 2 की सफल लॉन्चिंग की है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसरो और भारतीयों को बधाई संदेश दिया। साथ ही पीएम मोदी ने चंद्रयान 2 के फायदे भी गिनाए। पीएम मोदी ने ट्वीट के साथ-साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।

Update: 2019-07-22 13:26 GMT

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो) ने चंद्रयान 2 की सफल लॉन्चिंग की है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसरो और भारतीयों को बधाई संदेश दिया। साथ ही पीएम मोदी ने चंद्रयान 2 के फायदे भी गिनाए। पीएम मोदी ने ट्वीट के साथ-साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।

तस्वीरों में पीएम मोदी खड़े होकर लॉन्च देख रहे हैं। मोदी की मिशन पर पूरी नजर थी और वह भी मिशन के लिए आम भारतीय की तरह ही उत्साहित थे। इसरो के इस सफलता का राज्यसभा और लोकसभा में भी जिक्र किया गया।

यह भी पढ़ें...चंद्रयान-2 लांच, अब दूर नहीं रहे चंदा मामा, 6 सितंबर को रचेंगे इतिहास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि अपने गौरवमय इतिहास में भारत ने कुछ शानदार पल और जोड़े। चंद्रयान 2 की लॉन्चिंग हमारे वैज्ञानिकों की ताकत और 130 करोड़ भारतीयों के दृढ़ निश्चय को दिखाती है।'



मोदी ने एक और ट्वीट कर बताया कि चंद्रयान 2 पूर्णत: स्वदेशी है। उन्होंने लिखा, 'चंद्रयान 2 की जो बात भारतीयों को और ज्यादा उत्साहित करती है वह यह कि यह पूर्णत स्वदेशी है। इसके अंदर एक ऑर्बिटर, एक लैंडर और एक रोवर है जो चांद की समीक्षा करेंगे।

यह भी पढ़ें...जानिए क्यों चांद के साउथ पोल पर उतरेगा भारत, यहां जानें सब कुछ

इसके साथ ही पीएम मोदी ने भारत के मिशन मून की तारीफ की और कहा कि चंद्रयान 2 मिशन बाकियों से इसलिए भी अलग है, क्योंकि यह चांद के दक्षिण ध्रव(साउथ पोल) वाले हिस्से में जा रहा है। पहले हुए किसी भी मून मिशन में इस क्षेत्र पर नहीं जाया गया।

पीएम मोदी का मानना है कि चंद्रयान 2 आने वाले दिनों में युवाओं के मन में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करेगा। इससे अच्छी खोजें होंगी और प्रयोगों में नवीनता आएगी। पीएम ने आगे लिखा, 'चंद्रयान की वजह से ही हमें चांद के बारे में ज्यादा जानकारी मिलेंगी।'

Tags:    

Similar News