चंद्रयान-2 पर बड़ी खबर: आज पूरे एक साल बाद हुआ ऐसा, लगाए 4400 चक्कर

21 अगस्त यानी आज चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर को चांद की कक्षा में पहुंचे हुए पूरा एक साल हो गया है। ऐसे में इतने दिनों में चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने चांद की कक्षा में 4400 चक्कर लगाए हैं।

Update: 2020-08-21 09:27 GMT
चंद्रयान-2 पर बड़ी खबर: आज पूरे एक साल बाद हुआ ऐसा, लगाए 4400 चक्कर

नई दिल्ली। 21 अगस्त यानी आज चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर को चांद की कक्षा में पहुंचे हुए पूरा एक साल हो गया है। ऐसे में इतने दिनों में चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने चांद की कक्षा में 4400 चक्कर लगाए हैं। जिसके चलते इसरो के वैज्ञानिकों ने उम्मीद जताते हुए कहा है कि इस ऑर्बिटर में इतना ईंधन बचा है कि यह अगले 7 सालों तक काम करता रहेगा। इसके साथ ही धरती पर हमें नई-नई जानकारियां भेजता रहेगा, जिससे चीजों को समझने में आसानी होगी।

ये भी पढ़ें... जंग को तैयार ये देश: चीन इसे भी झपटने की फिराक में, अमेरिका ने दिया जोरदार झटका

आज से ठीक एक साल पहले

ऐसे में इसरो (ISRO) के मुताबिक, अभी चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर के सारे उपकरण बिल्कुल ठीक से काम कर रहे हैं। चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग 22 जुलाई 2019 को की गई थी। और आज से ठीक एक साल पहले 20 अगस्त को इसने चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था।

साथ ही इसरो ने कहा है कि चंद्रयान-2 के बाकी दो हिस्से यानी विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर सफल नहीं हो पाए। लेकिन, हमारा ये ऑर्बिटर अभी कई सालों तक काम करता रहेगा। इसमें मौजूद 8 अत्याधुनिक उपकरण लगातार चांद की नई जानकारियां हमें पहुंचाते रहेंगे।

ये भी पढ़ें...अभी-अभी हिला भारत: लगातार आ रहे जोरदार झटके, भूकंप से दहशत में आए लोग

अपने निश्चित रास्ते से भटक भी जाता

मिली जानकारी के अनुसार, इस समय ऑर्बिटर चंद्रमा की सतह से 100 किलोमीटर ऊपर की गोलाकार कक्षा में चक्कर लगा रहा है। इसरो वैज्ञानिक जरूरत के अनुसार, इसकी ऊंचाई 25 किलोमीटर कम ज्यादा करते रहते हैं। जिससे किसी तरह का कोई हादसा न हो। इससे कोई अंतरिक्षीय वस्तु न टकराए।

ऐसे में कई बार विभिन्न कारणों की वजह से ऑर्बिटर अपने निश्चित रास्ते से भटक भी जाता है तो उसे वापस उसकी कक्षा में लाने के लिए बचे हुई ईंधन का उपयोग किया जाता है। इस ईंधन के जरिए इंजन ऑन कर उसे निर्धारित कक्षा में वापास ले आया जाता है।

ये भी पढ़ें...अचानक किशोरी गायब: घर में खून के छीटें और टूटी चप्पलें, पुलिस की भी हालत खराब

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए@newstrackऔर ट्विटर पर फॉलो करने के लिए@newstrackmediaपर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News