हो गया खुलासा: इस वजह से टला चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण, अब इस महीने होगी लॉन्चिंग

इसरो के सह-निदेशक (जनसंपर्क) बीआर गुरुप्रसाद ने अगली तारीख को लेकर पहले ही कहा था कि, ‘‘प्रक्षेपण यान प्रणाली में टी-56 मिनट पर एक तकनीकी खामी दिखी। एहतियात के तौर पर चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण आज के लिए टाल दिया गया है।’’

Update: 2019-07-16 04:29 GMT
चंद्रयान-2

श्री हरिकोटा: भारत ने सोमवार तड़के होने वाले चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण को तकनीकी खामी की वजह से टाल दिया। ऐसे में इसे टालने की वजह सामने आई है। इसरो को जीएसएलवी-एमके-3 के क्रायोजेनिक इंजन में हीलियम लीकेज की वजह से चंद्रयान-2 की उड़ान रोकनी पड़ी। बता दें, सोमवार तड़के 2:51 पर चंद्रयान-2 को उड़ान भरनी थी लेकिन लॉन्चिंग से 56 मिनट पहले मिशन को रोक दिया गया।

यह भी पढ़ें: गोविंद नगर विधानसभा सीट से अब उपचुनाव लड़ेगी ये पार्टी, तैयारियां शुरू

अब खबरें आ रही हैं कि क्रायोजेनिक इंजन में फ्यूल लीकेज हो गया, जिसकी वजह से मिशन रोकना पड़ा। हालांकि, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ट्वीट किया, ‘‘प्रक्षेपण यान प्रणाली में टी-56 मिनट पर तकनीकी खामी दिखी। एहतियात के तौर पर चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण आज के लिए टाल दिया गया है। नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।’’

यह भी पढ़ें: असैन्य उड़ानों के लिए PAK ने खोला हवाई क्षेत्र, भारतीय विमान भी जल्द भरेंगे उड़ान

इस मामले में एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि, 'इंजन में लिक्विड ऑक्सिजन और लिक्विड हाइड्रोजन भरने के बाद हीलियम को भरने का काम चल रहा था। हमें 350 बार तक हीलियम भरनी थी और आउटपुट को 50 बार पर सेट करना था, मगर तभी नोटिस किया कि हीलियम का प्रेशर तेजी से गिरने लगा। जो लीकेज की ओर इशारा कर रहा था।' उन्होंने बताया, 'टीम को देखना है कि लीकेज है कहां पर। हो सकता है कि यह कई जगह से हो।'

यह भी पढ़ें: हल्दी, दूध या सफाई, जानिए पवित्र सावन मास में कौन सा काम है निषेध…

वहीं, नई तारीख की घोषणा पर अन्य वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि अब अगली लॉन्च डेट सितंबर के आसपास हो सकती है। इसरो के सह-निदेशक (जनसंपर्क) बीआर गुरुप्रसाद ने अगली तारीख को लेकर पहले ही कहा था कि, ‘‘प्रक्षेपण यान प्रणाली में टी-56 मिनट पर एक तकनीकी खामी दिखी। एहतियात के तौर पर चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण आज के लिए टाल दिया गया है।’’

Tags:    

Similar News