Kedarnath: केदारनाथ में फिर बर्फबारी का दौर शुरू, हेली सेवाएं प्रभावित...जानें यात्रियों के लिए क्या है व्यवस्था?

Chardham Yatra 2023: लगातार बर्फबारी की वजह से चार धाम यात्रा में व्यवस्था नहीं बन पा रही थीं। दो दिनों तक मौसम साफ रहने के दौरान यात्रियों के लिए कुछ सुविधाएं की गई हैं।

Update: 2023-05-08 23:00 GMT
चार धाम यात्रा (Social Media)

Kedarnath Yatra 2023: मौसम के बदले मूड से चार धाम यात्रा (Chardham Yatra) में एक बार फिर रुकावट पैदा हो गई है। बर्फबारी (Snowfall) का दौर शुरू होने से सोमवार (08 मई) की दोपहर बाद हेली सेवाओं (Heliservices of Kedarnath) का संचालन ठप रहा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि, मंगलवार (9 मई, 2023) को भी चार धाम यात्रा मौसम के लिहाज से सही नहीं रहेगा। मौसम खराब रहेगा। हालांकि, बर्फबारी के बाद भी भक्तों की श्रद्धा में कोई कमी नहीं आई है। बड़ी संख्या में भक्त केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) पहुंच रहे हैं।

आपको बता दें, बर्फबारी के बीच बाबा केदार के दर्शन करने आए श्रद्धालु लाइन में लगे हैं। प्रशासन श्रद्धालुओं की परेशानियों को दूर करने में जुटा है। मौसम सोमवार को तो ख़राब रहा ही, मंगलवार को भी सही नहीं होगा।

चार धाम यात्रा में फिर बाधा, बढ़ती जा रही भीड़

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 8 से 10 हजार तीर्थ यात्रियों के रहने की व्यवस्था धाम से लेकर केदारनाथ बेस कैंप (Kedarnath Base Camp) में की गई है। हालांकि, सोमवार सुबह चार धाम का मौसम साफ था। श्रद्धालुओं में ख़ुशी थी। लेकिन, दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली। दोपहर बाद बर्फबारी शुरू हो गई, जो अभी भी जारी है। बर्फबारी की वजह से सोमवार दोपहर बाद हेली सेवाओं का संचालन भी ठप हो गया। दूसरी तरफ, 14 दिन की इस यात्रा में 1.90 लाख से अधिक भक्त बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। आने वाले समय में भक्तों की भीड़ लगातार बढ़ती जाएगी।

यात्रियों के लिए कुछ सुविधाएं की गई

गौरतलब है कि, बीते दिनों लगातार हुई बर्फबारी के कारण चार धाम में व्यवस्थाएं सही ढंग से नहीं बन पा रही थीं। दो दिनों तक मौसम साफ रहने के दौरान यात्रियों के लिए कुछ सुविधाएं की गई हैं। अब धाम सहित केदारनाथ बेस कैंप तक 8 से 10 हजार यात्री रह सकते हैं। लगातार बिगड़ रहे मौसम के बाद भी धाम की व्यवस्थाओं में सुधार लाया जा रहा है।

DM ने बताया क्या है व्यवस्था?

जानकारी के मुताबिक, धाम में यात्रियों के लिए रहने की सुविधा की जा रही है। इस बारे में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित (DM Mayur Dixit) ने बताया कि, 'मौसम लगातार बिगड़ता जा रहा है। बावजूद इसके धाम की व्यवस्थाएं सुधारी जा रही हैं। केदारनाथ धाम से लेकर बेस कैंप तक अभी 8-10 हजार लोगों के रहने-खाने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।'

Tags:    

Similar News