Tripura Fire: भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आने से 6 लोगों की मौत...15 झुलसे

Tripura Fire News: त्रिपुरा के उनाकोटी जिले में भगवान जगन्नाथ के 'उल्टा रथ यात्रा' उत्सव के दौरान बिजली के तारों के संपर्क में आने से आग लग गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। कई झुलस गए।

Update: 2023-06-28 14:03 GMT
अग्निकांड के बाद जला रथ (Social Media)

Tripura Fire News: त्रिपुरा के उनाकोटी जिले (Unakoti District) में बिजली के तारों के संपर्क में आने की वजह से रथ में आग लग गई। इस हादसे में अब तक 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 15 झुलस गए। स्थानीय पुलिस ने इस बाबत जानकारी दी कि, यह घटना भगवान जगन्नाथ (Lord Jagannath) के 'उल्टा रथ यात्रा' उत्सव के दौरान कुमार घाट इलाके में शाम करीब 4 बजकर 30 मिनट पर घटी।

जानकारी के अनुसार, उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी। लोग उत्साहपूर्वक भगवान जगन्नाथ 'रथ' खींच रहे थे। इस रथ को लोहे से तैयार किया गे था। स्थानीय पुलिस ने बताया कि, रथ यात्रा जुलूस के दौरान, गलती से रथ 133kv ओवरहेड केबल से संपर्क में आ गया। देखते ही देखते भीषण आग लग गई।

6 की मौके पर मौत, कई गंभीर

घटना के बारे में असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल ज्योतिष मान दास चौधरी ने मीडिया को बताया कि, 'अग्निकांड में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 15 अन्य लोग भी हाईटेंशन वायर के संपर्क में आने से घायल हो गए। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इनमें कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।'

लोहे से बना था विशाल रथ
यात्रा में शामिल लोगों ने बताया कि, लोहे से बने विशाल रथ को हजारों की संख्या में लोग हाथों से खींच रहे थे। तभी अचानक लोहे से निर्मित रथ रास्ते से बिजली के हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। जिसके बाद रथ में तेज करंट दौर गया। बिजली करंट की चपेट में आने से 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो दर्जन से अधिक गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

शरीर में लग गई आग

ख़बरों के मुताबिक, जिन लोगों की मौत हुई उनके शरीर में आग लग गई थी। लोग चीखने-चिल्लाने लगे थे। लेकिन, कोई उन्हें बचाने आगे नहीं जा सका। हजारों लोगों के सामने शव जलती रही। 15 लोग इस हादसे में झुलसे हैं उन्हें तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया गया। उनका इलाज जारी है।
मुख्यमंत्री ने जताया शोक

इस हादसे पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा (Tripura CM Manik Saha) ने शोक व्यक्त किया है। सीएम साहा ने अपने शोक संदेश में कहा, 'पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना है। घायलों के भी जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।' उन्होंने ये भी कहा कि त्रिपुरा सरकार इस कठिन वक़्त में पीड़ितों के साथ खड़ी है।'

Tags:    

Similar News