Cheetah In India: कूनो नेशनल पार्क में आ गए चीते, आइए जानते हैं चीतों के बारें में कुछ रोचक जानकारी

Cheetah Interesting Facts: भारत के मध्य प्रदेश राज्य के कूनो नेशनल पार्क में 8 चीते आए हैं। ये चीते नामीबिया से लाए गए हैं। जिन्हें पीएम मोदी ने अपने जन्मदिन पर नेशनल पार्क में छोड़ा है।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2022-09-17 09:59 GMT

Cheetah Facts: भारत में सन् 1952 में ही चीते लुप्त हो गए थे। लेकिन अब एक बार फिर से देश में चीतों की गुर्राहट सुनाई देगी। जीं हां भारत के मध्य प्रदेश राज्य के कूनो नेशनल पार्क में 8 चीते आए हैं। ये चीते नामीबिया से लाए गए हैं। जिन्हें पीएम मोदी ने अपने जन्मदिन पर नेशनल पार्क में छोड़ा है। इन 8 चीतों में से 5 मादा चीते हैं और 3 नर चीते हैं। जिसमें से 2 नर चीते सगे भाई है। इन सभी चीतों में खूब अच्छी दोस्ती है। ये शिकार करने भी एक साथ ही निकलते है। इसी कड़ी आइए आपको चीते से जुड़ी कुछ रोचक बातें बताते हैं। 

चीते के बारे में कुछ रोचक बातें
Some interesting facts about Cheetah

  • नर चीता की औसतन आयु 10-12 साल होती है। जबिक मादा चीता की अधिकतम आयु 14-15 साल की होती है। यानी नर चीता की औसत आयु मादा चीते के अपेक्षा कम होती है।
  • नर चीता जंगलों में करीबन 8 साल तक ही जी पाते हैं। क्योंकि जंगलों में रहना इन चीतों के लिए बहुत कठिन होता है। असल में अधिकतर चीतों की मौत एक-दूसरे से लड़ने में हो जाती है। वहीं कुछ चीते घायल हो जाते हैं जिससे बीमारी उन्हें घेर लेती है।
  • हाई स्पीड में दौड़ने के लिए प्रसिद्ध चीता 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है।
  • पूरी दुनिया में इस समय 17 देशों में कुल 7000 चीतें ही शेष हैं। जिनमें से सबसे ज्यादा चीते इस समय दक्षिण अफ्रीका के सवाना में हैं।
  • मादा चीता संभोग के बाद अपने साथी से अलग हो जाती है। मादा चीता के लिए सबसे कठिन समय गर्भास्था का होता है। क्योंकि इस दौरान उसे जंगल में अकेले ही शिकार करना पड़ता है।
  • गर्भवती मादा चीता की गर्भ अवधि 90 दिन की होती है। 
  • मादा चीता एक बार में 2-5 बच्चा चीता को जन्म दे सकती है। जन्म देने के बाद मादा चीता को अकेले ही बच्चों को पालना पड़ता है। उनके लिए शिकार पर निकलने के साथ ही बच्चों को खतरनाक जानवरों और शिकारियों से भी बचाना होता है। 
  • मादा चीता की दोस्ती सबसे जल्दी नहीं होती। इनके अपेक्षा नर चीते बहुत जल्दी ही अपनी गैंग बना लेते हैं। ये नर चीता एक झुंड में ही रहते हैं।
  • बिल्ली के ख़ानदान में गिना जाने वाला चीता ऐसा जानवर है, जो खतरनाक और बहुत बड़ा जानवर होता है
चीता (फोटो-सोशल मीडिया)
  • चीता की रफ्तार तो बहुत तेज होती है, लेकिन चीते शेर और बाघ की तरह दहाड़ नहीं पाते।
  • जीं हां चीते बिल्लियों की तरह ही गुर्राते हैं, फुफकारते हैं। अक्सर तो कई चीतों को भौंकते हुए भी देखा गया है।
  • चीता की आंखें दूर से अपने शिकार का पता लगा लेती है। क्योंकि चीता कई मील दूर तक देखने की क्षमता रखता हैं। असल में चीते की आंखों में स्टेबिलाइजेशन सिस्टम होता है। जिसकी वजह से दूर तक चीता देख पाता है।
  • लेकिन चीतों के लिए रात में देख पाना बहुत मुश्किल की बात होती है। दरअसल रात के समय में चीतों की हालत इंसानों जैसी ही हो जाती है। अपनी इस आदत के चलते चीते सुबह और दोपहर में शिकार करते हैं।  
  • चीता का दिल बहुत बड़ा होता है। अपने जैसा दिखने वाले शेर से भी बड़ा। रिसर्च में पता चला कि चीते का दिल शेर की अपेक्षा साढ़े तीन गुना बड़ा होता है। इसी वजह से चीता दौड़ते समय भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन ले लेता है।
  • चीते पेड़ पर आसानी से नहीं चढ़ पाते हैं। पेड़ पर चढ़ने में चीतों की बहुत परेशानी होती है।
  • चीता लगभग 7 मीटर ऊंचाई तक यानी इतनी लंबी छलांग लगा सकता है। मात्र एक मिनट में 7 मीटर लंबी जैसी चार छलांगे लगा सकता है।
Tags:    

Similar News