Delhi Politics: मुख्यमंत्री निवास सील होने के बाद पैक हुए सामान के साथ काम करती दिखीं सीएम आतिशी

Delhi Politics: मुख्यमंत्री आतिशी दक्षिण दिल्ली के अपने निजी निवास से काम करती नज़र आई।;

Update:2024-10-10 12:52 IST
CM Atishi Pic

CM Atishi Pic: (Pic:Social Media) 

  • whatsapp icon

Delhi Politics: दिल्ली की मुख्यमंत्री का निवास सील होने के बाद मुख्यमंत्री की पहली तस्वीर सामने आई है। जिसमें वह पैक हुए सामान के साथ काम करती नज़र आ रही हैं। मुख्यमंत्री आतिशी दक्षिण दिल्ली के अपने निजी निवास से काम करती नज़र आई।

समानों के बीचा सीएम आतिशी सोफे पर बैठ कर फाइलों को निपटाने में लगी रहीं। वह फाइलों को पलटते हुए और उस पर साइन करते हुए दिखीं। इस बीच उन्हें मोबाइल पर बात करते हुए भी देखा गया।  

गरमाने लगी राजनीति

मुख्यमंत्री आवास सील होने के बाद दिल्ली में राजनीति और गरमाने लगी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री का आवास सिविल लाइंस स्थित 6, फ्लैग स्टाफ रोड पर स्थित है जिसे सील कर दिया गया है। इस पर मुख्यमंत्री सचिवालय (सीएमओ) की ओर से इसे जबरन की गई कार्रवाई बताया गया। साथ ही यह आशंका जताई गई है कि इसे भाजपा के किसी बड़े नेता को दिया जा सकता है। देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब जनता द्वारा चुने गए मुख्यमंत्री को सीएम कैंप कार्यालय और आवास से जबरन बेदखल कर दिया गया।

मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से बयान जारी किया कर कहा गया कि एलजी के आदेश पर मुख्यमंत्री आतिशी का सामान उनके आधिकारिक आवास से जबरन बाहर निकाल दिया गया। पीडब्ल्यूडी ने 6 अक्टूबर को मुख्यमंत्री आवास की चाबी सीएम आतिशी को सौंप दी थी। इस प्रक्रिया में विभाग ने सभी नियमों और प्रोटोकॉल का पालन किया गया है।

जानिए क्या है पूरा मामला

पीडब्ल्यूडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री का सरकारी आवास सील कर दिया है। इसे अवैध इस्तेमाल के आरोप में सील किया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री का यह सरकारी आवास 6 फ्लैग स्टाफ रोड पर स्थित है। पीडब्ल्यूडी ने आवास के गेट पर डबल लॉक लगा दिया है। बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल ने इस सरकारी आवास को खाली कर दिया था। दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने के बाद आतिशी इस सरकारी आवास में शिफ्ट हुई थीं। इस आवास को खाली करने और हैंडओवर को लेकर विवाद है और इसी विवाद के चलते पीडब्ल्यूडी ने बुधवार को इसको सील कर दिया था। 

Tags:    

Similar News