आसमान से गिरा ये पत्थर, अब नीतीश कुमार खोलेंगे रहस्य

बिहार के मधुबनी जिले के लौकही में आसमान से धान के खेत में गिरा एक विचित्र आकर का अजीबो-गरीब पत्थर अब पटना पहुंच चुका है। पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद पत्थर को छू कर देखा है।

Update: 2019-07-24 11:55 GMT

लखनऊ: बिहार के मधुबनी जिले के लौकही में आसमान से धान के खेत में गिरा एक विचित्र आकर का अजीबो-गरीब पत्थर अब पटना पहुंच चुका है। पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद पत्थर को छू कर देखा है। बताया जा रहा है कि यह पत्थर एक उल्कापिंड हो सकता है। पत्थर काले रंग का है। और साइज में काफी बड़ा है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मैगनेट से इसका परीक्षण भी किया है। ये पत्थर इस समय आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

यह भी पढ़ें......बाप रे बाप! देखते ही देखते आसमान से गिरा ये भरी-भरकम पत्थर

दरअसल,इन दिनों बिहार के मधुबनी में गिरा पत्थर कौतुहल का विषय बन गया है।इसके पहले यहां बाढ़ से पहले ही लोग परेशान हैं। लौकही थाना स्थित कौरयाही गांव के भगवानपुर चौड़ी में धान के खेत में अचानक आसमान से एक 15 किलो का पत्थर गिरा। उसके गिरने की आवाज लगभग पांच किलोमीटर तक सुनाई दी। माना जा रहा है कि यह पत्‍थर किसर दूसरे ग्रह का टुकड़ा है।पत्थर की ग्रामीणों ने पूजा अर्चना शुरू कर दी थी।

यह भी पढ़ें......आतंकी हाफिज सईद की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान का नया ड्रामा

घटना की सूचना मिलने पर लौकही थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच कर पत्थर को अपने कब्जे में लेकर उसे थाना ले आए। बाद में डीएम के आदेश पर सोमवार की रात अंचलाधिकारी ने उसे जिला कोषागार में ले जाकर सुरक्षित रखवा दिया था। हालांकि इससे पूर्व स्थानीय लोगों ने पत्थर को निकट के ही एक पीपल वृक्ष के नीचे रखकर पूजा अर्चना शुरू कर दी थी।

यह भी पढ़ें......अकबरुद्दीन ने ऐसा क्यों कहा- दुनिया उसी से डरती है जो डराना जानता है?

कोई कह रहा चमत्कार कोई तो कोई एलियन से जोड रहा है

पत्थर को लेकर लोग तरह- तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। कोई इसे भगवान का चमत्कार कह रहा है तो कोई एलियन से इस घट्ना को जोड़ रहा है। खेत से धंसे पत्थर को जब निकाला गया तो वहां करीब तीन फुट का गड्ढा बन गया।

यह भी पढ़ें......पूर्व पीएम समेत इन दिग्गज नेताओं के मौत की फिर नहीं होगी जांच

इस घटना की जानकारी मिलते ही पत्थर को देखने के लिए आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ जुटने लगी। कई लोग तो उसे भगवान का चमत्कार मानकर पूजा अर्चना करने लगे। खेत से पत्थर निकालने वालों ने उसका वजन तकरीबन 15 किलो तक का होने का अनुमान किया है।

Tags:    

Similar News